फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Outrage over the excise's recovery

आबकारी की वसूली कम पर जताई नाराजगी

Fri, 13 Mar 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Outrage over the excise's recovery
कमिश्नर कार्यालय स्थित सभागार में बैठक लेते अपर आयुक्त प्रशासन - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। अपर आयुक्त प्रशासन डीपी सिंह ने कहा कि लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए राजस्व की वसूली कराएं। इसमें किसी तरह की कोताही न बरती जाए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार अपर आयुक्त प्रशासन डीपी सिंह की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय में राजस्व टास्क फोर्स, राजस्व कार्य, चकबंदी कार्यों की मंडलीय बैठक हुई। अपर आयुक्त ने कहा कि आबकारी विभाग की वसूली कम है। उत्तरदायित्व नियत कर लक्ष्य के अनुसार वसूली कराई जाए। परिवहन विभाग को वसूली के निर्देश दिए। वाणिज्य कर विभाग द्वारा वसूली कम करने पर नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि राजस्व वसूली को बढ़ाया जाए। वन विभाग की वसूली गत वर्ष की तुलना में कम मिली, जिस पर अपर आयुक्त प्रशासन ने कहा कि वसूली में किसी भी तरह की कोताही न बरती जाए। खनन विभाग, स्टांप विभाग एवं मंडी समिति के अधिकारियों को लक्ष्य के अनुरूप वसूली के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों की ओर से लापरवाही बरती जा रही है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने नगर विकास विभाग के अंतर्गत नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत के अंतर्गत आने वाले मकानों का सर्वेक्षण कर गृह व जलकर वसूलने के निर्देश दिए। इस दौरान समस्त विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed