{"_id":"593059c64f1c1b7873bda8d5","slug":"order-of-campaign-against-adulterants","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलावट करने वालों के खिलाफ अभियान का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलावट करने वालों के खिलाफ अभियान का आदेश
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Fri, 02 Jun 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
मिलावटी दूध बनाने के उपकरण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में जिलाधिकारी पीके पांडेय ने कहा कि नगरों में बिकने वाले मसालों, दवाइयों, व खाद्य पदार्थों की वैरायटी चेक करें और गड़बड़ी पर विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विकास प्राधिकरण के कर्मचारियों से बिना नक्शा पास कराए बने भवनों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई कर सीलिंग का निर्देश दिया। व्यापार कर विभाग को कस्बों में अभियान चलाने को कहा।
विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक में डीएम पीके पांडेय स्टाम्प के लिए रेवेन्यू सर्वे करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों से कटिया डालने वाले के विरुद्ध कार्रवाई कर विद्युत कनेक्शन नियमित कराने और विद्युत चोरों के खिलाफ कार्रवाई के लिए अभियान चलाने को कहा।
विज्ञापन
जिला आबकारी अधिकारी से कहा कि शराब माफिया व कच्ची शराब बनाने वालों की सूची एसएसपी को दें ताकि कठोर कार्रवाई की जा सके। जिन मार्गों पर डग्गामार वाहन चल रहे हैं उनकी सूची बनाकर डग्गामार माफिया के वाहन रजिस्ट्रेशन व ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने का निर्देश दिया। इस कार्य में पुलिस का सहयोग लिया जाए।
खनन अधिकारियों से कहा कि जिले में अवैध खनन बिल्कुल नहीं होना चाहिए। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी से कहा कि राशन की दुकानों की 5-6 शिकायतें रोज आती हैं, अगर कोई राशन नहीं बांटता है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाए।
एसएसपी बबलू कुमार ने डीएफओ से कहा कि खैर तस्करों, शराब माफिया व अवैध शराब बनाने वालों की सूची उन्हें उपलब्ध करायी जाए ताकि ऐसे लोेगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जा सके। बैठक में एडीएमई एसके दुबे, सिटी मजिस्ट्रेट हरीशंकर, एसडीएम तहसीलदार तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।