फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Opposition parties in the churning of defeat

हार के मंथन में जुटीं विपक्षी पार्टियां

Wed, 15 Mar 2017 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 15 Mar 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
Opposition parties in the churning of defeat
राजनी‌ति - फोटो : demo
सहारनपुर में विधानसभा चुनाव के बाद अब राजनीतिक दल जीत और हार के मंथन में जुटने लगे है। जिन सीटों पर पार्टियों को हार का सामना करना पड़ा है, वहां अब हुई गलतियों को समीक्षा शुरू हो गई है।
विज्ञापन


बसपा का बेहद मजबूत गढ़ माने जाने वाले सहारनपुर में करारी हार के बाद पार्टी के नेता कमियों के आंकलन में लगे हैं। वहीं, हारी हुई सीटों पर भाजपा, सपा और कांग्रेस के नेता भी मंथन कर रहे हैं।
विज्ञापन


सहारनपुर की सात सीटों में चार पर भाजपा, दो पर कांग्रेस और एक सपा के खाते में आई है। जबकि बसपा यहां खाता भी नहीं खोल पाई है। इससे पहले वर्ष 2012 के चुनाव में बसपा को चार सीटों पर सफलता मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक-एक सीट भाजपा, कांग्रेस और सपा पास गई थी। उस चुनाव में काजी रशीद मसूद सपा छोड़कर कांग्रेस में गए थे और कांग्रेस ने बेहद मजबूती से हर सीट पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई थी।

इस बार सपा-कांग्रेस गठबंधन के चलते यह माना जा रहा था कि मुस्लिम मत एकजुट होकर गठबंधन के साथ रहेगा। जबकि बसपा दलित-मुस्लिम गठजोड़ के साथ अपने सोशल इंजीनियरिंग के भरोसे मैदान में डटी थी।

उधर, भाजपा मोदी लहर के भरोसे हिंदू मतों को एकजुट होने की उम्मीद में थी। बेहट सीट पर कांग्रेस की जीत के पीछे साफतौर पर यह बात सामने है कि यहां मुस्लिम मतों के साथ ही हिंदू मतों में जबरदस्त सेंधमारी हुई।

जबकि बसपा पूरी तरह से दलित-मुस्लिम फार्मूले पर सफल नहीं हो पाई है। भाजपा भी यहां हिंदू मतों को एकजुट कर पाने में नाकाम रही। नकुड़ में कांग्रेस मुस्लिम मतों को एकत्र कर पाई, मगर यहां उसे हिंदू मत उम्मीद के मुताबिक नहीं मिले।

जबकि मुस्लिम मतों में हुई सेंधमारी भी नहीं रुक पाई। इससे उलट भाजपा ने हिंदू मतों को एकजुट कर दलित मतों में जबरदस्त सेंध लगाई। बसपा दलित-गुर्जर फार्मूले पर सफल नहीं हुई।

गंगोह में सपा-कांग्रेस के बीच अंतर्कलह के चलते इनके मत बिखरे रहे। भाजपा पूरी तरह हिंदू कार्ड पर सफल रही। यही कारण देवबंद और रामपुर में भी भाजपा को जीत दिलाने में कामयाब रहे।


जबकि बसपा अपने बेस वोट दलित को भी रोक पाने में नाकाम रही। इसके अलावा अन्य जातियों को रिझाने में उसके प्रत्याशी सफल नहीं रहे। गठबंधन के प्रत्याशी जिन जगहों पर हिंदू और मुस्लिम मत पाने में सफल रहे वहां सीट उनके खाते में आई। अब सियासी दल पूर्वानुमान और चुनाव के परिणामों की समीक्षा में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed