फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Opportunity and nailed the electoral rhythm changed team

मौका मिलते ही बदल लिया दल और ठोंक दी चुनावी ताल

Fri, 20 Jan 2017 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 20 Jan 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
Opportunity and nailed the electoral rhythm changed team
यूपी इलेक्शन
सहारनपुर में तीन मौजूदा विधायक और एक पूर्व विधायक समेत छह प्रमुख नेता अपने दलों को छोड़कर दूसरे दल की राजनीति में न सिर्फ सक्रिय हैं बल्कि पांच तो टिकट लेकर चुनावी मैदान में ताल ठोंक रहे हैं, जबकि छठा भी टिकट की होड़ में आगे है।
विज्ञापन


बसपा के जगदीश राणा के सैफई महोत्सव में शामिल होने के बाद उनकी पार्टी में अनदेखी की जाने लगी। जिसके चलते 2016 के शुरू में वे बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए।
विज्ञापन


अपने भाई के भाजपा में शामिल होने के बाद बसपा के बेहट से विधायक महावीर राणा भी भाजपा में आ गए। उसके बाद से वह भाजपा में राजनीति कर रहे हैं। अब उन्हें बेहट से ही भाजपा का उम्मीवार घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बसपा छोड़ने के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य से बसपाइयों ने दूरी बना ली थी, लेकिन स्वामी प्रसाद मौर्य नकुड़ से बसपा के विधायक डॉ. धर्म सिंह सैनी की भाभी के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए उनके घर पहुंच गए। इस घटना के बाद डाक्टर धर्मसिंह सैनी की बसपा में उन्हें दरकिनार कर दिया।

उनका टिकट भी काट दिया। जिससे क्षुब्ध होकर डॉ. धर्म सिंह सैनी ने भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा ने उन्हें नकुड़ से भाजपा का उम्मीदवार घोषित कर दिया। कांग्रेस के टिकट पर प्रदीप चौधरी गंगोह से चुनाव जीते थे।

उन्हें रसीद मसूद का खास माना जा रहा था, लेकिन रसीद मसूद के सपा में जाने के बाद वह इमरान मसूद से तालमेल नहीं बैठा पाए और पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा ने उन्हें गंगोह से चुनावी मैदान में उतार दिया है।

बसपा से देवबंद के विधायक रहे मनोज चौधरी 2012 में चुनाव हार गए थे। देवबंद के उपचुनाव से ठीक पहले बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। उन्हें सहारनपुर देहात से चुनावी मैदान में ताल ठोंकने के लिए उतार दिया है।

पिछले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के टिकट पर सहारनपुर देहात सीट से चुनाव लड़े अब्दुल वाहिद भी अब दल बदलकर सपा का दामन थाम चुके हैं। इसका उन्हें फायदा भी मिला और फिलहाल सपा ने उन्हें सहारनपुर देहात सीट से ही चुनावी मैदान में उतार दिया है।


जबकि रामपुर मनिहारन से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके विश्वदयाल छोटन भी अब दल बदलकर कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं। हालांकि अभी तक उन्हें टिकट नहीं मिल पाया है, लेकिन उनकी टिकट को लेकर कांग्रेस में दावेदारी बताई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed