फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Operation of 14 trains was affected due to farmers' agitation in Punjab

Saharanpur News: पंजाब में किसान आंदोलन से 14 ट्रेनों का संचालन रहा प्रभावित

Fri, 04 Oct 2024 02:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 04 Oct 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
Operation of 14 trains was affected due to farmers' agitation in Punjab
सहारनपुर। पंजाब में किसान आंदोलन से बृहस्पतिवार को रेल यातायात प्रभावित रहा। किसानों के रेलवे ट्रैक पर बैठने से सहारनपुर होकर जानी वाली 14 ट्रेनें घंटों देरी से पहुंचीं। इससे यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

हरियाणा और पंजाब के किसानों ने बरनाला, पटियाला, संगरूर सहित अलग-अलग स्थानों के रेलवे ट्रैक पर बैठकर धरना दिया। दोपहर बाद किसानों के रेलवे ट्रैक पर आने से ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो गया। करीब दो से तीन घंटे तक रेलवे ट्रैक पर किसानों का कब्जा रहा। ऐसे में रेलवे विभाग के साथ ही जीआरपी और आरपीएफ अलर्ट मोड पर रही। घंटों बाद किसान ट्रैक से हटे तो ट्रेनों का संचालन बहाल हो पाया। किसान आंदोलन से ट्रेन नंबर 09321 आंबेडकर नगर-माता वैष्णो देवी एक्सप्रेस, 12317 कोलकाता-अमृतसर अकाल तख्त एक्सप्रेस, 14617 पूर्णया कोर्ट-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस, 12407 न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर एक्सप्रेस, 15011 लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस सहारनपुर में घंटों देरी से आईं। इनके साथ ही 14815 श्रीगंगा नगर ऋषिकेश एक्सप्रेस, 15708 अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस, 14612 वैष्णो देवी गाजीपुर एक्सप्रेस, 22430 पठानकोट-दिल्ली एक्सप्रेस का संचालन भी गड़बड़ाया रहा। पांच मालगाड़ियां भी प्रभावित हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed