फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Only heavy vehicles connected with essential services will come towards the city

आवश्यक सेवाओं से जुड़े भारी वाहन ही शहर की ओर आएंगे

Tue, 06 Oct 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Only heavy vehicles connected with essential services will come towards the city
- यमुनानगर से देहरादून जाने वाले भारी वाहनों के लिए निर्देश जारी
विज्ञापन

- बाईपास शुरू होने के कारण यातायात पुलिस ने लागू की नई व्यवस्था
अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। यमुनानगर (हरियाणा) से देहरादून (उत्तराखंड) तक बाईपास पर आवागमन शुरू होने के बाद यातायात पुलिस ने अब भारी वाहनों के लिए नई व्यवस्था की है। इस मार्ग के सभी भारी वाहनों को शहर की ओर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। केवल जरूरी सेवाओं वाले वाहनों को ही प्रवेश मिलेगा। इसके लिए संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

बाईपास से शहर की ओर आवश्यक आपूर्ति जैसे राशन, सब्जी, दूध, दवाई, पैट्रोल, डीजल, गैस सिलेंडर, यात्री बस आदि वाहन ही आ पाएंगे। एसएसपी डॉ. एस चनप्पा की ने थाना सरसावा और थाना गागलहेड़ी को निर्देश दिए हैं। निर्देश दिए गए हैं कि आवश्यक सेवाओं वाले वाहनों के अलावा कोई भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन

यह हो वाहनों के लिए नया प्लान
- अंबाला से देहरादून की ओर जाने वाले भारी वाहन सरसावा से बाईपास पर होते हुए जाएंगे।
- गागलहेडी से यमुनानगर या अंबाला की ओर जाने वाले वाहन गागलहेड़ी बाईपास कट से हाईवे पर होते हुए जाएंगे।
- दिल्ली-शामली से अंबाला, अंबाला या देहरादून की ओर जाने वाले वाहन चुनहैटी बाईपास सर्विस रोड से हाईवे पर होते हुए जाएंगे।
- नागल से अंबाला या देहरादून की ओर जाने वाले वाहन लाखनौर से बाईपास सर्विस रोड से हाईवे पर होते जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed