फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Only BJP Kutubsher police cordon

भाजपाइयों ने घेरा कुतुबशेर थाना

Sat, 16 Jul 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 16 Jul 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
Only BJP Kutubsher police cordon
हंगामा करते भाजपाई - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में भाजपा के थाना घेराव अभियान में शुक्रवार को थाना कुतुबशेर का घेराव किया गया। नगर विधायक और नगराध्यक्ष के नेतृत्व में पहुंचे भाजपाइयों ने घेराव के दौरान पुलिस पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि सपा सरकार बनने के बाद से जनपद में हत्या, डकैती, लूट, दुष्कर्म और गोकशी की घटनाएं बढ़ी हैं। क्षेत्रीय मंत्री बृजेश सिंह और नगर अध्यक्ष अमित गगनेजा ने कहा कि थाने और पुलिस आम लोगों की सुरक्षा के लिए हैं।
विज्ञापन


सपा सरकार में  थानों की नीलामी होने के कारण पीड़ितों को न्याय नहीं मिल पा रहा है। अपराधी पुलिस का संरक्षण पाकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। नगर विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि सपा सरकार में पुलिस अपनी ही सुरक्षा करने में नाकाम साबित रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घेराव प्रभारी हेमंत अरोड़ा और प्रवेश धवन हो कहा कि गोकशी रुकने का नाम नहीं ले रही है। सबसे अधिक गोकशी की घटनाएं कुतुबशेर क्षेत्र में ही होती हैं।

इस दौरान पुनीत चौहान, नरेश धनगर, नीरज माहेश्वरी, किशोर शर्मा, सुपनीत सिंह, राकेश जैन, मनोज ठाकुर, विनोद, अमित वर्मा, वीना बजाज, रमा गुप्ता, सुनीता, सरोज, प्रवीन, रविंद्र, जितेंद्र, यशपाल, अश्वनी, नेपाल सिंह, विशाल, राजकुमार, संचित, राहुल, गौरव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed