फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Ongoing survey of flood damage, compensation will be received soon

Saharanpur News: बाढ़ से हुए नुकसान का चल रहा सर्वे, जल्द मिलेगा मुआवजा

Tue, 01 Aug 2023 09:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Aug 2023 09:12 PM IST
विज्ञापन
Ongoing survey of flood damage, compensation will be received soon
कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकारो से वार्ता करते अध्यक्ष राजस्व परिषद के संजीव मित्तल
- टूटी सड़कों की शीघ्र होगी मरम्मत, बनाए जा रहे स्टीमेट
विज्ञापन

- सर्वे पूरा होते ही किसानों के मिलेगा मुआवजा
- राजस्व परिषद अध्यक्ष संजीव मित्तल ने मंडल और जनपद में चल रहे कार्यों की सराहना की
फोटो समाचार

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद के अध्यक्ष संजीव मित्तल ने कहा कि बाढ़ और अतिवृष्टि के चलते जनपद में फसलों को हुए नुकसान के आकलन के लिए सर्वेक्षण चल रहा है। इसकी रिपोर्ट के आधार पर किसानों को मुआवजा दिया जाएगा। किसानों का भुगतान डिजिटल कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़कों को भी काफी क्षति पहुंची है। सड़कों की मरम्मत के लिए स्टीमेट बनाए जा रहे हैं। उन्होंने मंडल और जनपद में हुए कार्यों की सराहना की।
दो दिवसीय दौरे पर आए राजस्व परिषद के अध्यक्ष संजीव मित्तल ने मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा, जनपद में बाढ़ से काफी नुकसान हुआ है। अतिवृष्टि और बाढ़ से फसलें, मकान एवं सड़कें प्रभावित हुई हैं। बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा फसल बीमा योजना और दैवीय राहत विभाग से दिलाया जाएगा। इसके लिए सर्वे का काम चल रहा है। सर्वे रिपोर्ट को पहले शासन में भेजा जाएगा। जहां से किसानों को उचित मुआवजा निर्धारित होगा। मुआवजा राशि को सीधे किसानों के खाते में भेजा जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जनपद में तहसीलदारों की कमी है। नकुड़ तहसील में निरीक्षण के दौरान रियल टाइम खतौनी और स्वामित्व योजना का कार्य सही मिला है। उन्होंने मंडल और जनपद में हुए कार्यों काे सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने एक सवाल के जवाब में कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर ढमोला किनारे काॅलोनी काटकर बेचने वालों को चिह्नित किया जा रहा है। इस दौरान मंडलायुक्त हृषिकेश भास्कर यशोद, एडीएम वित्त रजनीश कुमार मिश्र, एडीएम प्रशासन डॉ अर्चना द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

------
नई तहसील में हो अधिवक्ताओं के बैठने का स्थान
रामपुर मनिहारान तहसील में अधिवक्ता ईश्वरपाल सिंह ने उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद के अध्यक्ष संजीव मित्तल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि रामपुर मनिहारान में नए तहसील परिसर का निर्माण कार्य चल रहा है। उन्होंने वहां अधिवक्ताओं के बैठने के लिए उचित व्यवस्था कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed