फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   One gets salvation by going to the feet of Shri Hari.

श्री हरि के चरण में जाने से मिलता है मोक्ष

Wed, 06 Oct 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
One gets salvation by going to the feet of Shri Hari.
वर्धमान कॉलोनी में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में भगवान राधा कृष्ण की झांकी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। वर्धमान कॉलोनी में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि श्रीकृष्ण और रूकमणी विवाह आत्मा व परमात्मा का मिलन है।
विज्ञापन

श्री गणेश्वर शिव मंदिर समिति द्वारा आयोजित कथा में मुख्य यजमान ऋषभ शर्मा व विक्की ने श्रीमद्भागवत महापुराण का पूजन किया। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि गो और श्री गोपाल की नियमित सेवा करने से जीव को भक्ति प्राप्त होती है। पितृ पक्ष में भागवत कथा का अनुसरण करने से पूर्वजों का भी कल्याण होता है। भगवान श्री हरि के चरण में जाने से मनुष्य धरती पर जीवन यापन करते हुए सुख प्राप्त करता है। इसके साथ ही उसको परलोक में भी सुख मिलता है। इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, नीरज शर्मा, विश्वनाथ गोयल, आचार्य अजीत शर्मा, पंडित ऋषभ शर्मा, पंडित योगेश तिवारी, विक्की गर्ग, राजन शर्मा, संजय शर्मा, उमेश त्यागी, नवीन गुप्ता, राम वालिया, संजय वालिया, दीपा, उमा, रेखा, कमलेश, राखी, ममता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed