फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   One apprehended with 3500 liters adulterated petrol

3500 लीटर मिलावटी पेट्रोल सहित आरोपी दबोचा

Tue, 20 Oct 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
One apprehended with 3500 liters adulterated petrol
तीतरो पुलिस व पूर्ति विभाग के अधिकारियों की हिरासत में नकली पेट्रोल बनाने का आरोपित। - फोटो : SAHARANPUR
तीतरो/सहारनपुर। थिनर से मिलावट करके पेट्रोल बनाकर बेचने के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका साथी फरार हो गया। आरोपी के गोदाम से 3500 लीटर मिलावटी पेट्रोल बरामद हुआ है। पूर्ति निरीक्षक की तरफ से दो के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

तीतरो कोतवाली प्रभारी छोटे सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह एसआई मुकेश दिनकर टीम के साथ बहलोलपुर चौकी पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार विपिन पुत्र सुरेश निवासी राजपुर लतीफपुर को पकड़ा। उसके पास से प्लास्टिक की दो कैनों में पेट्रोल मिला, जो मिलावटी था। पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह और उसका साथी सद्दाम निवासी ग्राम बुढ़नपुर मिलावटी पेट्रोल तैयार करके क्षेत्र में बेचते हैं। इसके बाद पुलिस उसे कोतवाली ले आई। पूर्ति निरीक्षक डा दीपांकर शर्मा भी कोतवाली पहुंचे। आरोपी को साथ लेकर गंगोह क्षेत्र में लखनौती मार्ग स्थित गोदाम पर छापा मारा गया। वहां से 3500 लीटर मिलावटी पेट्रोल बरामद हुआ।
विज्ञापन

पूर्ति निरीक्षक डा दीपांकर शर्मा ने बताया कि आरोपी विपिन और उसका साथी सद्दाम थिनर से पेट्रोल और डीजल बनाकर बेच रहे थे। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी विपिन को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया है। वहीं, उसका साथी सद्दाम अभी फरार है, उसको गिरफ्तार करने का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed