फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   On the birth anniversary of the priest of non-violence, the Nagar Panchayat became a battlefield.

Saharanpur News: अहिंसा के पुजारी की जयंती पर नगर पंचायत बनी जंग का मैदान

Fri, 03 Oct 2025 12:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
On the birth anniversary of the priest of non-violence, the Nagar Panchayat became a battlefield.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छुटमलपुर। दुनिया भर को अहिंसा का संदेश देने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती समारोह के दौरान नगर पंचायत छुटमलपुर कार्यालय जुबानी जंग का अखाड़ा बन गया। इस दौरान विकास कार्यों में भेदभाव का आरोप लगाते हुए सभासदों ने चेयरपर्सन शमा परवीन के समक्ष अपना विरोध दर्ज कराया, जिस पर दोनों पक्षों में जमकर कहासुनी गई। काफी देर तक दोनों पक्ष एक दूसरे पर जुबानी तीर चलाते रहे। सभासदों और चेयरपर्सन ने थाने में एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।
दरअसल, छुटमलपुर नगर पंचायत के आठ से दस सभासद पिछले कुछ दिनों से विकास कार्यों में भ्रष्टचार के गंभीर आरोप लगा कर चेयरपर्सन और ईओ के खिलाफ मोर्चा खोले हैं। सभासदों की शिकायत पर मंडलायुक्त सहारनपुर द्वारा आरोपों की जांच भी कराई जा रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नगर पंचायत में गांधी और शास्त्री जयंती समारोह था। इसमें सभासद रजत पुंडीर, विकास तोमर, ममता शर्मा, दिलजहां, प्रियंका आदि ने अपने वार्ड में स्ट्रीट लाईटें नहीं लगवाने के आरोप लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर उनकी चेयरपर्सन शमा परवीन से कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ा कि चेयरपर्सन के चालक का काम देख रहे उनके भाई भी इसमें कूद पड़े और दोनों पक्षों में जमकर जुबानी जंग हुई। बड़ी मुश्किल से कुछ लोगों ने दोनों पक्षों को शांत कराया। इसके बाद सभासदों ने थाने पहुंच कर चेयरपर्सन और उनके भाई के खिलाफ तहरीर दी। आरोप लगाया कि चेयरपर्सन के भाई ने उन्हें धमकी दी है कि वह मुजफ्फरनगर का रहने वाला है उन्हें देख लेगा। उधर चेयरपर्सन शमा परवीन ने भी थाने में तहरीर देकर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए सभासदों पर कार्रवाई की मांग की है। शमा परवीन ने खुद और अपने भाई पर लगाए आरोपों को निराधार बताया है। उधर पुलिस का कहना है कि दोनों तरफ की तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed