{"_id":"577ff7bb4f1c1b446c7fb742","slug":"omitted-on-the-streets-dug-pits","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों पर खोदकर छोड़ दिए गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों पर खोदकर छोड़ दिए गड्ढे
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sat, 09 Jul 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
सड़क पर खोदा गया गड्ढा बन सकता है दुघर्टना का कारण।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
निजी कंपनी ने शहरभर की सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे खोदकर छोड़ दिए हैं, जो राहगीरों के लिए हादसों की वजह बन रहे हैं। पेपर मिल रोड पर ऐसा ही गड्ढा एक व्यक्ति की जान भी ले चुका है। बावजूद इसके गड्ढों को भरा नहीं जा रहा है। हैरत की बात यह है कि नगर निगम के अफसर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे हैं।
पिछले करीब डेढ़ महीने से निजी कंपनी 4जी की नेटवर्किंग के लिए लाइन बिछा रही है। इसके लिए मजदूरों ने सड़कों किनारे बड़े-बड़े गड्ढे खोदे हुए हैं। हैरत की बात यह है कि गड्ढे महीनेभर से खोदकर छोड़े गए हैं, जिनमें गिरकर राहगीर चोटिल हो रहे हैं। पिछले दिनों पेपर मिल रोड पर 4जी के गड्ढे की वजह से बाइक सवार अनियंत्रित होकर ट्रक के नीचे जा घुसा था, जिससे उसकी मौत हो गई थी।
इसके बाद भी कंपनी के अधिकारियों ने गड्ढों को भरने की जरूरत नहीं समझी है। प्रशासन की ओर से भी इस संबंध में कंपनी को कोई दिशा निर्देश नहीं दिए गए हैं। इसके लिए नगर निगम भी जिम्मेदार है, जो कंपनी को केंद्र सरकार की अनुमति होने की बात कहकर अपनी जिम्मेदारी से भाग रहा है।
विज्ञापन
अधिकारी कहिन
4जी के लिए देशभर में लाइन बिछाई जा रही है। इसके लिए कंपनी को केंद्र सरकार की अनुमति है। मगर गड्ढों को खोदकर छोड़ देना ठीक नहीं है। इस संबंध में कंपनी के अधिकारियों से बात की जाएगी।
- डॉ. नीरज शुक्ला, नगरायुक्त।