फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Old age home and senior citizen care center will be in smart city

Saharanpur News: स्मार्ट सिटी में होंगे वृद्धाश्रम और सीनियर सिटीजन केयर सेंटर

Sun, 21 May 2023 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 21 May 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Old age home and senior citizen care center will be in smart city
सहारनपुर में स्मार्ट सिटी बैठक को सम्बोधित करते चेयरमैन डॉ.लोकेश एम
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी योजना में महानगर में एक ओर जहां वृद्धाश्रम बनाया जाएगा। वहीं वृद्धों के ही लिए केयर सेंटर का भी निर्माण होगा। महिलाओं के लिए छात्रावास और गेस्ट हाउस का भी निर्माण होगा। शनिवार को हुई स्मार्ट सिटी सहारनपुर की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में ऐसी कईं परियोजनाओं को हरी झंडी दी गई।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी सहारनपुर के चेयरमैन/ मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम की अध्यक्षता में हुई बैठक में नूरबस्ती में स्मार्ट वृद्धाश्रम और गेस्ट हाउस तथा हकीकत नगर में सीनियर सिटीजन के लिए एक केयर सेंटर एवं महिला छात्रावास बनाने का निर्णय लिया गया। गोगा म्हाड़ी में एक कुंड का भी निर्माण होगा। इसके अलावा नगर निगम परिसर में स्मार्ट गैराज कम वर्कशॉप का निर्माण होगा। डॉ. आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में छात्रावास का नवीनीकरण, कंपनी बाग में आंतरिक मार्गों का नवीनीकरण कार्य होगा।
विज्ञापन

इसके अलावा चार जोन में आधा दर्जन से अधिक कॉलोनियों में सीसी सड़कों के निर्माण कार्य तथा नगर निगम के लिए 15 मीटर ऊंची हाइड्रोलिक स्काई लिफ्ट क्रय करने का भी निर्णय लिया गया। मंडलायुक्त ने प्रभु जी की रसोई का कार्य तथा जुबली पार्क का निर्माण कार्य पूरा नहीं होने पर कार्यदाई संस्थाओं के प्रति नाराजगी व्यक्त की। बोर्ड ने डॉ. आंबेडकर स्टेडियम के जूडो हॉल, बैडमिंटन हॉल, बहुउद्देशीय हॉल तथा स्वीमिंग पूल को सोलर ऊर्जा से विद्युत आपूर्ति करने की परियोजनाएं नेडा को देने पर विचार किया गया। बैठक में सीईओ नगर आयुक्त गजल भारद्वाज सहित तमाम सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed