फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Office bearers of BJP city organization resigned

Saharanpur News: भाजपा नगर संगठन के पदाधिकारियों ने इस्तीफा दिया

Wed, 19 Apr 2023 11:44 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 19 Apr 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Office bearers of BJP city organization resigned
सरसावा। भारतीय जनता पार्टी के नगर संगठन ने नगर पालिका परिषद सरसावा के अध्यक्ष पद के लिए पार्टी द्वारा घोषित की गई उम्मीदवार का विरोध करते हुए अपने पदों से इस्तीफा दे दिया। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जन भावनाओं के विपरीत का जबरदस्ती नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी को जनता पर थोपा है जिसका परिणाम नकारात्मक आएगा।
विज्ञापन




बुधवार को नगर पालिका चुनाव में काफी दिनों से भाजपा के संगठन तथा निवर्तमान पालिकाध्यक्ष के बीच चल रहे मतभेद खुलकर सामने आ गए। बुधवार को नगर मंडल अध्यक्ष सुशील कांबोज के यहां आयोजित बैठक में नगर अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, 2017 में चुने गए सभी आठ निवर्तमान सभासदों, बूथ अध्यक्षों, शक्ति केंद्र के संयोजक तथा पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि आदि दर्जनों पदाधिकारियों ने जिला अध्यक्ष के नाम संबोधित एक पत्र में अपने त्यागपत्र दे दिए।
विज्ञापन




नगर अध्यक्ष सुशील कांबोज ने कहा कि संगठन ने पार्टी नेतृत्व को पहले ही चेताया था कि यदि निवर्तमान पालिकाध्यक्ष बिजेंद्र मोगा अथवा उनके परिवार के किसी व्यक्ति को नगर पालिका अध्यक्ष की उम्मीदवारी सौंपी जाएगी तो पार्टी की स्थिति नगर में बेहद खराब होगी। इस्तीफा देने वालों में पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि नवीन जैन ओबीसी मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश कांबोज, ईसम सिंह प्रजापति, निवर्तमान सभासद अनुज कांबोज, शिखा पुहाल, गौरव पुहाल, राकेश साहनी, संजय वाधवा, सरदार परमजीत सिंह, वीर सिंह चौधरी, संजय शर्मा, निरंजन शर्मा, यशपाल सैनी, डॉ सोनू सैनी, रामपाल गुप्ता के अलावा उपाध्यक्ष बब्बू शर्मा सुमित धीमान अरविंद पंवार रवि कश्यप आदि दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता तथा पदाधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed