फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Now you can book unreserved tickets through UTS within a radius of 50 km.

Saharanpur News: अब 50 किमी के दायरे में यूटीएस से बुक कर सकेंगे अनारक्षित टिकट

Sat, 03 Feb 2024 01:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 03 Feb 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
Now you can book unreserved tickets through UTS within a radius of 50 km.
सहारनपुर। रेलवे ने यूटीएस मोबाइल एप से जनरल टिकट लेने का दायरा बढ़ा दिया है। अब यात्री 50 किलोमीटर के दायरे में यूटीएस से जनरल टिकट बुक कर सकते हैं। पहले यह दायरा केवल 20 किलोमीटर तक ही सीमित था। ऐसे में लाइन में लगने वाले यात्रियों को खासी राहत मिलेगी। सीमित दायरे में आकर ही टिकट ले सकते हैं।
विज्ञापन


रेलवे द्वारा ट्रेनों के अनारक्षित टिकट काउंटरों के साथ ही यूटीएस (अनरिजर्व्ड टिकट सिस्टम) के माध्यम से उपलब्ध कराए जाते हैं। यह व्यवस्था रेलवे स्टेशन के अनारक्षित टिकट केंद्रों पर भीड़ कम करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। अब रेलवे द्वारा यूटीएस मोबाइल एप के दायरे में बढ़ोतरी की गई है। इसके लिए यात्री को अपने मोबाइल पर गूगल प्ले स्टोर से यूटीएस मोबाइल एप डाउनलोड कर रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
विज्ञापन

लॉगिन आईडी बनाने के लिए अपना 10 अंक वाला मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड करना होगा, फिर मोबाइल पर चार अंक का ओटीपी यानी पासवर्ड आएगा। एप के टिकट लेते समय यात्रा टिकट, सीजन टिकट, प्लेटफार्म टिकट व यात्रियों की संख्या के विकल्प आएंगे। यात्री को उसके बाद ऑनलाइन ही भुगतान करना होगा। दायरा बढ़ने से यात्री इसका अधिक से अधिक इस्तेमाल कर सकेंगे। अब यात्रियों को टिकट लेने के लिए स्टेशन पर आकर लाइन में नहीं लगना होगा। वह इस एस से ही टिकट बुक कर सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed