{"_id":"5f9079498ebc3e9b7965aaed","slug":"now-women-will-distribute-electricity-bills-saharanpur-news-mrt507315548","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब बिजली के बिल बांटेंगी महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब बिजली के बिल बांटेंगी महिलाएं
विज्ञापन
अब बिजली के बिल बांटेंगी महिलाएं
सहारनपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत निगम के साथ अब स्वयं सहायता समूह की महिलाएं भी घर-घर जाकर बिजली के बिल बांटेंगी। इसको लेकर मिशन शक्ति के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को बिल काटने वाली मशीनें सौंपी गई हैं।
बुधवार को विकास भवन में जिला विकास अधिकारी मंशाराम यादव, उपायुक्त स्वत: रोजगार अरुण कुमार, विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता पीके सिंह, सहायक अभियंता सौरभ बौद्ध ने स्वयं सहायता समूह की 24 महिलाओं को बिजली के बिल निकालने वाली मशीनें सौंपी और प्रशिक्षण दिया। अधिकारियों ने बताया कि जिले में स्वयं सहायता समूह की 143 महिलाओं को चिह्नित किया गया है। प्रथम चरण में 24 महिलाओं को मशीनें दी गई हैं, जो विद्युत निगम के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में उपभोक्ता के घर जाकर बिजली के बिल बांटेंगी। जल्द अन्य महिलाओं को भी यह मशीनें उपलब्ध कराई जाएंगी। मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को इस काम से जोड़ा गया है। ताकि वह आत्म निर्भर बन सकेें।