{"_id":"5d2f6e238ebc3e6cde23775a","slug":"now-smart-meter-will-work-saharanpur-news-mrt433556795","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्री-पेड नहीं, अब बिजली के स्मार्ट मीटर लगेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्री-पेड नहीं, अब बिजली के स्मार्ट मीटर लगेंगे
विज्ञापन

सहारनपुर। सिर्फ कुछ अफसरों के आवासों तक बिजली के प्री-पेड मीटर लगाने के बाद इनकी उपलब्धता कम हो गई है। इनकी जगह अब बिजली के स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू किया जाएगा। इस मीटर के माध्यम से आनलाइन ही रीडिंग हो सकेगी और ज्यादा बकाया या चोरी करने की सूरत में बिजलीघर से ही कनेक्शन को काटा जा सकेगा।
विद्युत निगम एक के बाद एक मीटर लगाने के लिए लगातार प्रयोग करता रहा है। साधारण मीटर बदलकर इलेक्ट्रॉनिक मीटर लगा दिए गए। इसके बाद प्री-पेड मीटर लगाने का कार्य शुरू किया गया। लेकिन कुछ अधिकारियों और अन्य लोगों के यहां प्री-पेड मीटर लगाने के बाद कार्य बंद कर दिया गया। न तो पर्याप्त उपलब्ध हो हो सके और न ही इनकी कीमत देने के लिए उपभोक्ता तैयार हुए।
अब स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। पहले चरण में मेरठ, नोएडा, लखनऊ, गाजियाबाद समेत बड़े शहरों में स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। दूसरे चरण में सहारनपुर में स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। यह मीटर इंटरनेट के माध्यम से जुड़े रहेंगे। इसकी आनलाइन रीडिंग ली जा सकेगी। रिमोट के माध्यम से मीटर स हीे बिजली की सप्लाई बंद की जा सकेगी।
विज्ञापन
स्मार्ट मीटर से विद्युत निगम को रहेगी आसानी
अधीक्षण अभियंता पंकज कुमार का कहना है कि स्मार्ट मीटर पूरी तरह से स्थायी टेलीफोन कनेक्शन की तरह होंगे। इसकी आनलाइन रीडिंग आती रहेगी। बकाया भुगतान न करने पर उपभोक्ता के घर जाने की बजाय टेलीफोन की तरह बिजलीघर से ही कनेक्शन काट दिया जाएगा।
------
दिसंबर या जनवरी से हो सकती है शुरूआत
अधिशासी अभियंता अनिल कुमार वर्मा का कहना है कि स्मार्ट मीटर की शुरुआत तो हो जानी चाहिए थी, लेकिन स्मार्ट मीटरों की उपलब्धता कम होने के कारण जिले में यह कार्य शुरू होने में देरी हो रही है। यहां दूसरे चरण में काम शुरू होना है। दिसंबर अथवा जनवरी से सहारनपुर में स्मार्ट मीटर लगने का काम शुरू हो जाएगा।
- अब सिर्फ आन डिमांड लगेंगे प्रीपेड मीटर
अधीक्षण अभियंता पंकज का कहना है कि प्री-पेड मीटर अधिकांश अधिकारियों के आवासों पर लगवा दिए गए हैं। इनकी उपलब्धता भी कम है और कीमत अधिक है। इससे आम उपभोक्ता पर बोझ पड़ेगा। इसलिए उपभोक्ता की मांग पर ही प्री-पेड मीटर लगवाए जाएंगे।