फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Now Dehradun-Haridwar buses will meet Kanshi Ram Colony

अब कांशीराम कालोनी से मिलेंगी देहरादून-हरिद्वार की बसें

Fri, 15 Jul 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Now Dehradun-Haridwar buses will meet Kanshi Ram Colony
दिल्ली रोड पर कांशीराम कॉलोनी स्थित रोडवेज बस अड़डा - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। हरिद्वार से गंगाजल लेकर कांवड़ियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसके मद्देनजर जेल चुंगी से रोडवेज बसों को कांशीराम कॉलोनी में स्थानांतरित कर दिया। अब कांशीराम कॉलोनी से ही देहरादून-हरिद्वार की रोडवेज बसें मिलेंगी। उधर, रोडवेज बसों का स्थानांतरण होने से यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

देहरादून रोड स्थित जेल चुंगी से रोडवेज की बसें संचालित हो रही थी, लेकिन कांवड़ यात्रा के शुरू होने से शुक्रवार को रोडवेज बसों को कांशीराम कॉलोनी में शिफ्ट कर दिया। अब कांशीराम कॉलोनी से देहरादून, हरिद्वार, मेरठ और मुजफ्फरनगर की बसों का संचालन होगा। देहरादून जाने वाली बसें बाईपास से निकलेंगी। गागलहेड़ी के रास्ते गुजरेंगी। इसी तरह मेरठ और मुजफ्फरनगर जाने वाली बसों को बाईपास से लाखनौर के रास्ते निकाला जाएगा। मानकमऊ बस स्टैंड से यमुनानगर, अंबाला की बसें नकुड़, शाहजहांपुर के रास्ते निकलेंगी। जेल चुंगी से बसें कांशीराम कालोनी में पहुंची तो अव्यवस्थाएं भी देखने को मिली। शौचालय, पेयजल की कोई व्यवस्था न होने से यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा के मद्देनजर जेल चुंगी से संचालित होने वाली बसों को कांशीराम कॉलोनी में शिफ्ट कर दिया है, जब तक कांवड़ यात्रा जारी रहेगी तब तक कांशीराम कॉलोनी से ही देहरादून, हरिद्वार, मेरठ की बसें मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अनिल कुुमार, आरएम, परिवहन निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed