फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Noida team beat Bulandshahr by 97 runsNoida team beat Bulandshahr by 97 runs

नोएडा की टीम ने बुलंदशहर को 97 रन से हराया

Thu, 16 Jun 2022 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Noida team beat Bulandshahr by 97 runsNoida team beat Bulandshahr by 97 runs
भूतेश्वर कॉलेज मैदान पर आयोजित क्रिकेट टूनामेंट में खेलता खिलाड़ी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। श्री भूतेश्वर इंटर कॉलेज मैदान पर आयोजित ऑल इंडिया अंडर-19 कलर ड्रेस क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन नोएडा की ब्लू टाइगर टीम और बुलंदशहर की खालौर क्रिकेट एकेडमी के बीच मुकाबला हुआ। इस मैच को नोएडा की टीम ने शानदार 97 रन के अंतर से जीता।
विज्ञापन

बुलंदशहर की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया, जो गलत साबित हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए नोएडा की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए। सक्षम ने 64 और तुषार ने 47 रन बनाए। बुलंदशहर के लिए आकाश ने दो, शुभम, अंकुर, गगन और रितिक ने एक-एक विकेट लिया। 196 रन का पीछा करने के लिए बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरी बुलंदशहर की पूरी टीम 11.3 ओवर में मात्र 98 रन पर सिमट गई। बुलंदशहर के लिए जतिन ने सर्वाधिक 28 रन बनाए। नोएडा के लिए रितिक और हर्ष ने तीन तीन विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच सक्षम को चुना गया। मैच के दौरान आयोजन समिति अध्यक्ष साजिद उमर, राजीव गोयल उर्फ टप्पू, रणधीर कपूर, नीरज गोयल, मृदुल गर्ग, शशांक सिंघल, संजय, भूपेंद्र कच्छल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

एक लाख रुपये की गई इनाम की राशि
प्रतियोगिता की विजेता टीम को 71 हजार रुपये तथा उप विजेता टीम को 31 हजार रुपये नकद इनाम देने का निर्णय लिया गया था, लेकिन अब इनाम की राशि 71 हजार रुपये से बढ़ाकर एक लाख रुपये की गई है। आयोजन समिति अध्यक्ष साजिद उमर ने बताया कि सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के निदेशक अकरम सैफी के निर्देश पर इनाम की राशि को एक लाख रुपये की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed