फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   no medicine govt. hospital, expensive private treatment

सरकारी में दवा नहीं, प्राइवेट में इलाज महंगा

Fri, 26 Aug 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 26 Aug 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
no medicine govt. hospital, expensive private treatment
जिला अस्पताल में भर्ती मरीज। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जिले में डेंगू और बुखार सहित अन्य बीमारियों का प्रकोप बढ़ रहा है। गांवों में बुखार तेजी से फैल रहा है और स्वास्थ्य विभाग इस पर रोकथाम के प्रयास की बजाय लापरवाह बना हुआ है। काम के नाम पर केवल कागजी खानापूर्ति की जाती है।
विज्ञापन


बुखार के साथ ही अब डेंगू के मरीज भी आने लगे हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने अब तक एक भी डेंगू के मरीज की पुष्टि नहीं की है। जबकि निजी अस्पतालों में चिकित्सक डेेंगू का इलाज कर रहे हैं। जो महंगा पड़ रहा है। 
विज्ञापन


सबसे बड़ी बात यह है कि जिला अस्पताल में अचानक मरीजों की संख्या बढ़ने से दवा भी कम पड़ने लगी है। उधर, इस बार वायरल ने भी अपना रूप बदला है, ऐसे में चिकित्सक उपचार के दौरान हैरान है। यही कारण है कि बुखार, मलेरिया और डेंगू के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं और स्वास्थ्य विभाग इनके रोकथाम पर बेपरवाह है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश के चलते मौसम में आई नमी के कारण खादर क्षेत्र के गांवों सहित पूरे जिले में बुखार और उसके अलग-अलग प्रकार के रोगों का खतरा बढ़ गया है। कुछ महीने पहले स्वास्थ्य विभाग ने सर्वे कर चार लाख की आबादी को मलेरिया और डेंगू के लिए हाईरिस्क जोन में माना था। हर साल की तरह इस बार भी बरसात के मौसम से बुखार, मलेरिया और डेंगू का सिलसिला शुरू हो गया है।

इस बार बुखार के मरीज भी तेजी से बढ़ रहे हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग डेंगू के एक भी केस की पुष्टि नहीं कर रहा है। मगर, निजी अस्पतालों में वायरल और बुुुखार से अलावा डेंगू तक का इलाज हो रहा है। उधर, जिला अस्पताल में बुखार के मरीज कई गुना बढ़ने से यहां दवाओं की कमी हो गई है। 

जिला अस्पताल के चिकित्सकों का कहना है कि बुखार के कई गुना मरीज आने से कई दवाएं समाप्त हो गई हैं। ऐसे में विकल्प के तौर पर मौजूद दवाओं से ही काम चलाया जा रहा है।


आपको बता दें कि सहारनपुर में वर्ष 2000 से 2010 तक के बीच में दिमागी बुखार का प्रकोप था और इस दौरान 500 से ज्यादा की मौत हो चुकी हैं। इसके अलावा भी बुखार से हर साल सैकड़ों लोगों की मौत हो रही हैं। मगर, स्वास्थ्य विभाग इन बीमारियों से बचाने  की बजाय इनके प्रकोप के बाद कागजी खानापूर्ति करने में जुटता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed