{"_id":"62b9de495b0e4e7ae63f945e","slug":"nine-criminals-reached-the-police-station-in-saharanpur-and-said-that-now-they-will-not-commit-any-crime","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: थाने पहुंचे नौ हिस्ट्रीशीटरों ने अपराध से की तौबा, बोले- जीना चाहते हैं सामान्य जीवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: थाने पहुंचे नौ हिस्ट्रीशीटरों ने अपराध से की तौबा, बोले- जीना चाहते हैं सामान्य जीवन
Mon, 27 Jun 2022 10:14 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 27 Jun 2022 10:14 PM IST
सार
एनकाउंटर के खौफ से नौ हिस्ट्रीशीटर सोमवार को थाने पहुंचे। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक से अपराध से तौबा कर सामान्य जीवन जीने की बात कही। इसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
थाने पहुंचे नौ हिस्ट्रीशीटर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर में रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के नौ हिस्ट्रीशीटर पुलिस की दबिश से घबराकर थाने पहुंचे और भविष्य में अपराध न करने की शपथ ली। प्रभारी निरीक्षक द्वारा सामान्य जीवन जीने की हिदायत देकर इन्हें छोड़ दिया गया। चेताया कि यदि अपराध किया तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सोमवार को थाने में पहुंचे करन सिंह पुत्र जगपाल निवासी नल्हेडा गुर्जर, दिलशाद पुत्र शब्बीर निवासी चुन्हेटी गाड़ा, रूकमा पुत्र फकरूदीन निवासी लंढौरा गुर्जर, अफजाल उर्फ जाला पुत्र हाजी अख्तर निवासी गांव छिदबना, महताब पुत्र लियाकत, मशरूफ पुत्र शौकत, जिंदा पुत्र मोहम्मद निवासीगण लंढौरा गुर्जर, बीर सिंह उर्फ वीरा पुत्र मेहरचंद निवासी ग्राम कांकरकुई और अमित उर्फ कल्लू पुत्र यशपाल निवासी ग्राम छिदबना के हाथों में भविष्य में कभी अपराध न करने संबंधी पोस्टर थे। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक से कहा कि वे अब कोई अपराध नहीं करेंगे। हिस्ट्रीशीटरों ने कहा कि वे इस जीवन से तंग आ चुके हैं और सामान्य जीवन जीना चाहते हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: PHOTOS: आखिर चला योगी का बुलडोजर, स्वीमिंग पूल समेत पूरा फार्म हाउस जमींदोज, कार्रवाई से मचा हड़कंप
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक ने उन्हें इस चेतावनी के साथ जाने दिया गया कि वे भविष्य में अपराध नहीं करेंगे।