फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Nights are being spent in restlessness, prison administration is keeping a 24 hour vigil

Saharanpur News: बेचैनी में कट रही रात, 24 घंटे निगरानी रख रहा जेल प्रशासन

Wed, 26 Mar 2025 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Nights are being spent in restlessness, prison administration is keeping a 24 hour vigil

विज्ञापन
सहारनपुर। थाना गंगोह क्षेत्र के सांगाठेड़ा गांव में जघन्य हत्याकांड को अंजाम देने वाले योगेश रोहिला की जेल के अंदर बेचैनी में रात कट रही है। जेल प्रशासन उस पर 24 घंटे निगरानी रख रहा है। क्योंकि उसने बेचैनी और तनाव का बहाना बनाया है। उसे सरकारी अधिवक्ता मुहैया कराने के लिए जेल प्रशासन ने विधिक सेवा प्राधिकरण को पत्र लिख दिया है।
दरअसल, 22 मार्च को सांगाठेड़ा गांव में योगेश रोहिला ने पत्नी नेहा, बेटी श्रद्धा, बेटों देवांश व शिवांश को गोली मार दी थी। तीन बच्चों की उसी दिन मौत हो गई थी, जबकि पत्नी ने घटना के तीसरे दिन चंडीगढ़ पीजीआई में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन

पुलिस ने कोर्ट में पेश करने के बाद योगेश रोहिला को जेल भेज दिया था। उसे बैरक नंबर 10 में रखा है। जेल प्रशासन के अनुसार जब से योगेश जेल में आया है तब से बेचैन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तनाव का बहाना बना रहा है। इसलिए जेल प्रशासन उस पर 24 घंटे निगरानी रख रहा है। उसकी आठ से दस दिन तक निगरानी रखी जाएगी। उसके बाद उसे जेल में ही काम आवंटित कर दिया जाएगा। जेल में सिलाई, कढ़ाई, बुनाई, लकड़ी आइटम बनाने और पाकशाला में खाने बनाने का काम होता है। चर्चा है कि इनमें से योगेश को काम दिया जाएगा।
उधर, जेल अधीक्षक सत्य प्रकाश ने बताया कि योगेश ने सरकारी अधिवक्ता मुहैया कराने की मांग की गई थी। हमने विधिक सेवा प्राधिकरण को पत्र लिख दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed