फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   New system will be implemented in the Electricity Corporation, four help desks have been created for the consumers.

Saharanpur News: विद्युत निगम में लागू होगी नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए बनीं चार हेल्प डेस्क

Sun, 26 Oct 2025 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 26 Oct 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
New system will be implemented in the Electricity Corporation, four help desks have been created for the consumers.
सहारनपुर। विद्युत निगम में नई व्यवस्था एक नवंबर से लागू होगी। इसके साथ ही उपभोक्ताओं की समस्याओं को दूर करने के लिए महानगर में चार स्थानों पर हेल्प डेस्क भी स्थापित की जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता राजेश वर्मा ने बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए आईटीआई, मंडी समिति, जनक नगर विद्युत उपकेंद्रों के साथ घंटाघर स्थित विद्युत निगम के परिसर में हेल्प डेस्क बनाई गई है। इसके साथ ही शहरी कार्यालयों और ग्रामीण क्षेत्रों के 19 पोषकों को संयोजित उपभोक्ताओं को नई व्यवस्था के तहत नगरीय क्षेत्र में शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि पुनर्गठन के बाद विद्युत नगरीय वितरण खंड तकनीकी, 33केवी, 11 केवी एवं एलटी नेटवर्क का खंड कार्यालय घंटाघर स्थित विद्युत निगम का परिसर होगा। इसी परिसर में वाणिज्य प्रथम, प्रथम, वाणिज्य द्वितीय का भी कार्यालय रहेगा। रेड और मानव संसाधन कार्यालय मुख्य अभियंता कार्यालय रहेगा। पुनर्गठन होने के बाद उपभोक्ताओं का भी फायदा होगा।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता (वाणिज्य) की जिम्मेदारी नए बिजली कनेक्शन, मीटर, बिल में गलती, बिल जमा करना, स्मार्ट मीटर आदि लगवाने की होगी। अधीक्षण अभियंता (तकनीकी) बिजली की सुचारू सप्लाई सुनिश्चित करेंगे। अधीक्षण अभियंता (परीक्षण) शहर और गांवों में जो ट्रांसफार्मर और उपकेंद्रों की जांच, टेस्टिंग आदि की जिम्मेदारी निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed