फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   New police initiative: Mother-in-law and daughter-in-law dialogue organized to prevent domestic discord.

Saharanpur News: पुलिस की नई पहल, गृह क्लेश रोकने को कराया सास-बहु संवाद

Mon, 07 Sep 2026 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
New police initiative: Mother-in-law and daughter-in-law dialogue organized to prevent domestic discord.
तीतरों के धानवा में पुलिस द्वारा आयोजित सास-बहू संवाद में शामिल महिलाएं। श्रोत- पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तीतरों। मिशन शक्ति फेज-5.0 के दूसरे चरण के तहत थाना तीतरों की मिशन शक्ति टीम ने ग्राम धानवा में ग्राम चौपाल का आयोजन किया। इसमें सास-बहुओं के बीच संवाद कराकर पारिवारिक विवादों और गृह-क्लेश को समय रहते सुलझाने के लिए नई पहल की गई। इस मुहिम की ग्रामीणों ने प्रशंसा की है।

थानाध्यक्ष सचिन पूनिया ने कहा कि छोटी-छोटी पारिवारिक बातें कई बार विवाद का रूप ले लेती हैं। आपसी संवाद और समझ की कमी के कारण घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न और अन्य गंभीर घटनाएं सामने आती हैं। ऐसे में परिवार के सदस्यों को एक-दूसरे की भावनाओं को समझते हुए सम्मान और संयम के साथ बातचीत करनी चाहिए। समय रहते विवाद का समाधान होने से कई आपराधिक घटनाओं को रोका जा सकता है।
विज्ञापन

महिला कांस्टेबल प्रमिला ने चौपाल में महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और उनके विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। किसी भी तरह के उत्पीड़न की स्थिति में चुप न रहने और तत्काल पुलिस की सहायता लेने की अपील की गई। टीम ने महिलाओं को महिला हेल्पलाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930, एंबुलेंस सेवा 108 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हलका इंचार्ज देवकीनंदन शर्मा ने कहा कि सुरक्षित परिवार ही सुरक्षित समाज की नींव है। परिवार में आपसी विश्वास, सम्मान और सकारात्मक संवाद बनाए रखकर गृह-कलेश को कम किया जा सकता है और गंभीर आपराधिक घटनाओं को होने से रोका जा सकता है। इस दौरान प्रशिक्षु कांस्टेबल मनीषा, पूजा बालियान के साथ ही संतोष, सुमन रानी, राम दुलारी आदि महिलाएं शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed