{"_id":"5fb563368ebc3e9b9a4fb997","slug":"neighbor-tried-to-pull-the-teenager-gave-tahrir-saharanpur-news-mrt5115274169","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी ने किशोरी को खींचने की कोशिश की, तहरीर दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पड़ोसी ने किशोरी को खींचने की कोशिश की, तहरीर दी
विज्ञापन
नानौता। चाचा के घर से आ रही किशोरी के साथ पड़ोस के ही एक युवक ने बुरी नियत से हाथ पकड़ खींचने की कोशिश की। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी भाग गया। किशोरी के परिजन आरोपी के घर शिकायत को पहुंचे तो गाली गलौच कर उन्हें भगा दिया। पीड़ित के भाई ने तहरीर दी। नगर निवासी एक युवक ने बताया बुधवार की दोपहर 12 : 30 बजे उसकी नाबालिग बहन अपने चाचा के घर से कुर्सी लेकर आ रही थी, तभी पड़ोस के ही एक युवक ने बुरी नियत उसका हाथ पकड़कर खींचने लगा। इसी बीच किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी मौके से भागकर अपने घर में घुस गया। किशोरी ने अपने साथ घटी घटना के बारे में परिजनों को बताया। परिजन आरोपी के घर शिकायत करने गए। वहां आरोपी युवक के परिजनों ने उनके साथ गाली देकर थप्पड़ मुक्कों से मारपीट कर भगा दिया। पीड़ित के भाई ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की। वहीं थानाध्यक्ष ने बताया मामले की जांच कर कार्रवाई होगी।
पुलिस ने जिला बदर नसीम को घर से गिरफ्तार किया
चिलकाना। थाना प्रभारी ने बताया गांव दुमझेड़ा निवासी नशा तस्कर नसीम उर्फ कालू पुत्र फजलुर्रहमान को मंगलवार की रात में उसके घर से ही गिरफ्तार किया है। नसीम के खिलाफ 28 अक्तूबर को एडीएम ई ने जिला बदर की कार्रवाई की थी। जबकि नसीम अपने घर पर ही रह रहा था। नसीम को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।