{"_id":"632f42e8d9c9cc25115d25a8","slug":"ndrf-will-be-deployed-in-siddhapeeth-to-deal-with-the-threat-of-flood-saharanpur-news-mrt6067193142","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ के खतरे से निपटने को सिद्वपीठ में तैनात होगी एनडीआरएफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ के खतरे से निपटने को सिद्वपीठ में तैनात होगी एनडीआरएफ
विज्ञापन
सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी में मेले की तैयारियों का निरीक्षण करते डीएम और डीआईजी
- फोटो : SAHARANPUR
बेहट (सहारनपुर)। कमिश्नर डॉ. लोकेश एम और डीआईजी सुधीर कुमार ने डीएम, एसएसपी के साथ शनिवार को सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी का दौरा किया। उन्होंने संभावित बाढ़ के खतरे से श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर अधीनस्थों से चर्चा की और कुछ महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। बाढ़ के खतरे से निपटने के लिए मेले में एनडीआरएफ की टीम तैनात की जाएगी।
कमिश्नर डॉ. लोकेश एम, डीआईजी सुधीर कुमार, डीएम अखिलेश सिंह व एसएसपी विपिन ताडा सुबह करीब साढ़े 11 बजे सिद्धपीठ पहुंचे। बाबा भूरा देव मंदिर पर कमिश्नर व डीआईजी ने नदी के बहाव के बारे में जानकारी की। उन्होंने साथ में मौजूद डीएम, एसएसपी से पूछा यहां से आगे श्रद्धालुओं के जाने की क्या व्यवस्था रहेगी। इस पर उन्हें बताया गया कि यहां पर बैरिकेडिंग लगाकर श्रद्धालुओं को मौसम के हिसाब से नदी के रास्ते पैदल माता शाकंभरी के मंदिर तक जाने दिया जाएगा। उन्होंने अचानक पानी आने पर अलर्ट जारी करने के लिए लगाए गए सायरन को भी बजवा कर देखा। इसके बाद उन्होंने पार्किंग को लेकर चर्चा करते हुए कहा कि नागल माफी के आसपास जिन लोगों की जमीनें है, उनसे बात कर पार्किंग की व्यवस्था करें। इसके बाद कमिश्नर व डीआईजी लौट गए, जबकि डीएम एसएसपी ने माता शाकंभरी देवी मंदिर परिक्षेत्र में पहुंचकर अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी की।
डीएम ने बताया कि सिद्धपीठ में पहले से ही पीएसी की फ्लड कंपनी तैनात की गई है। एनडीआरएफ की टीम भी तैनाती की जाएगी। उन्होंने मंदिर व्यवस्थापक राणा आदित्य प्रताप सिंह से भी व्यवस्था बनाने में सहयोग के लिए कहा। आदित्य राणा ने कहा कि नागल माफी के पास उनकी 14 बीघा भूमि है, जिसे प्रशासन पार्किंग व अन्य किसी भी उपयोग में ले सकता है। डीएम ने तहसील प्रशासन को सड़क किनारे स्थित स्कूल कॉलेजों व अन्य स्थानों को चिह्नित कर वहां पर श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था कराए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
एसएसपी ने साथ में मौजूद सीओ को निर्देश दिए कि सभी प्रमुख मंदिर और उनके आसपास का एरिया, बैरिकेडिंग, पार्किंग समेत सभी स्थलों को सीसीटीवी से कवर करें। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रणता ऐश्वर्या, तहसीलदार प्रकाश सिंह, सीओ मुनीश चंद्र मौजूद रहे।

सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी में मेले की तैयारियों को परखते कमिश्नर और डीआईजी- फोटो : SAHARANPUR