फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Name included in Municipal Corporation through fake will, case against nine including couple

Saharanpur News: फर्जी वसीयत से नगर निगम में चढ़वाया नाम, दंपती समेत नौ पर केस

Sat, 23 Mar 2024 04:36 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 23 Mar 2024 04:36 PM IST
विज्ञापन
Name included in Municipal Corporation through fake will, case against nine including couple
सहारनपुर। मोहल्ला हकीकतनगर में एक दंपती ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक व्यक्ति की फर्जी वसीयत और हस्ताक्षर बनाकर नगर निगम के दस्तावेजों में अपना नाम चढ़वा लिया। पुलिस की तरफ से सुनवाई नहीं होने पर पीड़ित ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। अब कोर्ट के आदेश पर कुतुबशेर थाना पुलिस ने दंपती, कर निर्धारण अधिकारी, कर अधीक्षक, लिपिक, दो कर्मचारियों समेत नौ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

ऐसे समझें मामला
वाराणसी के अन्नपूर्णा नगर निवासी पवन कुमार मल्होत्रा पुत्र गोविंदराम मल्होत्रा ने बताया कि हकीकतनगर स्थित उनके परिवार का मकान है, जिसके स्वामी उसके दादा रामलाल थे। उनका निधन हो गया था। उनके दादा ने मकान के वारिस उनके पिता गोविंदराम, चाचा शादीलाल, तिलकराज को वारिस बना दिया था। तीनाें का नाम गृहकर विभाग नगर निगम में दर्ज था। आरोप है कि पड़ोस में ही रहने वाले अंशमाला राणा, उसके पति नरेश राणा, इनके साथी अश्वनी मेहता निवासी रानी बाजार, युद्धिष्ठर निवासी रूपड़ी जुनारदार ने साजिश के तहत मकान के वारिस में उनके परिवार का नाम कटवाकर अंशमाल राणा और नरेश राणा का नाम चढ़वा दिया।
विज्ञापन

इन पर मिलीभगत का आरोप
पवन का आरोप है कि इसमें नगर निगम कर निर्धारण अधिकारी दिनेश यादव, लिपिक अंकित चौधरी, कर संग्रहकर्ता जयकमार, राजेश राणा, सुधीर कुमार की भी मिलीभगत रही है। आरोप है कि नरेश राणा, उसकी पत्नी और साथियों ने फर्जी वसीयत तैयार कर उनके दादा के हस्ताक्षर भी बनाए और गृहकर विभाग में अपना नाम चढ़वाया। कुछ दिन पूर्व इस बारे में उनको पता लगा। उन्होंने नगर निगम में जाकर देखा तो वारिस के रूप में आरोपियों के नाम चढ़े हुए हैं। मामले की शिकायत थाना कुतुबशेर और एसएसपी से की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़ित ने कोर्ट में अपील की। अब कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ थाना कुतुबशेर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
बिजली का बिल आ रहा था दादा के नाम
आरोपियों ने सुनियोजित रूप से नगर निगम के अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर नगर निगम में अपना चढ़वाया है। लंबे समय से यह सांठगांठ का खेल चल रहा था। आरोपी मकान पर कब्जा करने के प्रयास में लगे थे। अब आरोपियों ने दस्तावेजों में खुद को मकान का मालिक दिखाया है। पवन कुमार का कहना है कि बिजली का बिल भी उनके दादा के नाम से अब भी आता है।

---
वर्जन:
कोर्ट के निर्देश पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी है। इसमें जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।-- अभिमन्यु मांगलिक, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed