{"_id":"57b9f6d64f1c1b8e63d4f5ed","slug":"nagal-ohe-line-between-taparea-broken-interrupted-several-trains","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागल-टपरी के बीच ओएचई लाइन टूटी, कई ट्रेनें बाधित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागल-टपरी के बीच ओएचई लाइन टूटी, कई ट्रेनें बाधित
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Mon, 22 Aug 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के देवबंद में नागल-टपरी के बीच में रविवार शाम को ओएचई लाइन टूटकर रेलवे ट्रैक पर लटकने से रेल यातायात बाधित रहा। कई ट्रेनों को पीछे ही रोक दिया गया।
सूचना मिलते ही रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। सहारनपुर से टावर वैगन मौके पर भेजी गई। रात करीब नौ डीजल इंजन मंगाकर ट्रेनों को रवाना किया गया।
रविवार शाम करीब सवा पांच बजे नागल और टपरी रेलवे स्टेशन के बीच में ओएचई वायर अचानक टूटकर ट्रैक पर लटक गया। इस वजह से इलेक्ट्रिक इंजन से चलने वाली एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों को रोक दिया गया।
सूचना मिलते ही मेंटीनेंस विभाग के कर्मचारी टावर वैगन के साथ घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। नागल और टपरी के बीच में खड़ी नादेंड एक्सप्रेस को लाने के लिए मुजफ्फरनगर से डीजल इंजन मंगाया गया।
विज्ञापन
स्टेशन अधीक्षक इकराम अली ने बताया कि इंटरसिटी और पैसेंजर ट्रेन नागल स्टेशन पर रही, जबकि देवबंद में पानीपत सेक्शन की एक एक्सप्रेस ट्रेन को रोका गया है। टपरी स्टेशन पर अहमदाबाद एक्सप्रेस खड़ी की गई।
उन्होंने बताया कि मरम्मत कार्य चलने के कारण ट्रेनों का संचालन रात आठ बजे के बाद ही सुचारु होगा। उधर, ओएचई वायर टूटने से देवबंद स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में यात्रियों का बुरा हाल रहा।
अपर स्टेशन अधीक्षक सहारनपुर शिवपाल सिंह ने भी लाइन टूटने की वजह से कई ट्रेनों बाधित होने की जानकारी दी। इनमें पानीपत लाइन की अमृतसर-जालंधर-दिल्ली सुपर फास्ट एक्सप्रेस देवबंद में, इंटरसिटी एक्सप्रेस नागल में खड़ी रही।
जबकि शालीमार एक्सप्रेस सहित तीन ट्रेनें मुजफ्फरनगर में रोके रखी गई। देवबंद स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि रात नौ बजे डीजल इंजन मंगाकर ट्रेनों को रवाना किया गया। जबकि मेंटीनेंस कार्य किया जा रहा है।