फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Nagal-OHE line between TapArea broken, interrupted several trains

नागल-टपरी के बीच ओएचई लाइन टूटी, कई ट्रेनें बाधित 

Mon, 22 Aug 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 22 Aug 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
Nagal-OHE line between TapArea broken, interrupted several trains
सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के देवबंद में नागल-टपरी के बीच में रविवार शाम को ओएचई लाइन टूटकर रेलवे ट्रैक पर लटकने से रेल यातायात बाधित रहा। कई ट्रेनों को पीछे ही रोक दिया गया।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। सहारनपुर से टावर वैगन मौके पर भेजी गई। रात करीब नौ डीजल इंजन मंगाकर ट्रेनों को रवाना किया गया।  

रविवार शाम करीब सवा पांच बजे नागल और टपरी रेलवे स्टेशन के बीच में ओएचई वायर अचानक टूटकर ट्रैक पर लटक गया। इस वजह से  इलेक्ट्रिक इंजन से चलने वाली एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों को रोक दिया गया।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही मेंटीनेंस विभाग के कर्मचारी टावर वैगन के साथ घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। नागल और टपरी के बीच में खड़ी नादेंड एक्सप्रेस को लाने के लिए मुजफ्फरनगर से डीजल इंजन मंगाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेशन अधीक्षक इकराम अली ने बताया कि इंटरसिटी और पैसेंजर ट्रेन नागल स्टेशन पर रही, जबकि देवबंद में पानीपत सेक्शन की एक एक्सप्रेस ट्रेन को रोका गया है। टपरी स्टेशन पर अहमदाबाद एक्सप्रेस खड़ी की गई।

उन्होंने बताया कि मरम्मत कार्य चलने के कारण ट्रेनों का संचालन रात आठ बजे के बाद ही सुचारु होगा। उधर, ओएचई वायर टूटने से देवबंद स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में यात्रियों का बुरा हाल रहा।

अपर स्टेशन अधीक्षक सहारनपुर शिवपाल सिंह ने भी लाइन टूटने की वजह से कई ट्रेनों बाधित होने की जानकारी दी। इनमें पानीपत लाइन की अमृतसर-जालंधर-दिल्ली सुपर फास्ट एक्सप्रेस देवबंद में, इंटरसिटी एक्सप्रेस नागल में खड़ी रही।


जबकि शालीमार एक्सप्रेस सहित तीन ट्रेनें मुजफ्फरनगर में रोके रखी गई। देवबंद स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि रात नौ बजे डीजल इंजन मंगाकर ट्रेनों को रवाना किया गया। जबकि मेंटीनेंस कार्य किया जा रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed