{"_id":"63ce6fab08c4f1765526d46b","slug":"na-saharanpur-news-c-14-1-75589-2023-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: 26 घरों में बिजली चोरी पकड़ी, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: 26 घरों में बिजली चोरी पकड़ी, रिपोर्ट दर्ज
Mon, 23 Jan 2023 04:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Mon, 23 Jan 2023 04:59 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। महानगर में बिजली चोरी रोकने के लिए विद्युत निगम ने अभियान शुरू किया गया है। मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता ने पीएसी को साथ लेकर विद्युत नगरीय वितरण खंड द्वितीय में छापा मारा। चेकिंग के दौरान 26 घरों में चोरी से बिजली जलती मिली। इनके खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
बुधवार को विद्युत निगम के मुख्य अभियंता एके आत्रेय, अधीक्षण अभियंता संजीव कुमार के नेतृत्व में टीम ने पीएसी के साथ मिलकर खाताखेड़ी, गैस गोदाम रोड, गोटेशाह, नूरबस्ती आदि मोहल्लों में बिजली चोरी रोकने के लिए अभियान चलाया। इस दौरान उपभोक्ता मीटर परिसर से बाहर स्थापित करने, सीधे चोरी करने, मीटर को टैंपर कर चोरी करने और स्वीकृत भार से अधिक बिजली का प्रयोग करते मिले। जिन घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई, उनके खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। मुख्य अभियंता एके आत्रेय ने बताया कि जहां पर बिजली चोरी कम होगी वहां पर शासन द्वारा 24 घंटे बिजली आपूर्ति कराई जाएगी। कार्रवाई में अधिशासी अभियंता अमित कुमार श्रीवास्तव, उपखंड अधिकारी अंकित, सुधीर कुमार, सहायक अभियंता मीटर कार्तिक गुप्ता, अनिल कुमार, अवर अभियंता अजय कुमार कन्नौजिया, अनिल कुमार, प्रवेंद्र, तेजपाल आदि शामिल रहे।