फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   'My Bhola is Bhandari, rides Nandi'

‘मेरा भोला है भंडारी, करता है नंदी की सवारी’

Wed, 20 Jul 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
'My Bhola is Bhandari, rides Nandi'
सहारनपुर के देहरादून चौक पर कांवड़िये के बीच गाते कलाकार - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। बारिश और उमस भरी गर्मी के बीच श्रद्धाभाव के साथ कांवड़िये जल लेकर लौट रहे हैं। रंग-बिरंगी लाइटों से देहरादून और अंबाला रोड जगमगा रहा है। कांवड़ मार्ग पर लगे शिविरों में डीजे पर बज रहे भजनों पर कांवड़िये झूम रहे हैं। वहीं, झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी हैं। इसके साथ ही हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना है।
विज्ञापन

महानगर में अंबाला रोड और देहरादून रोड पर सुबह व शाम के समय कांवड़ियों की संख्या ज्यादा दिखाई दे रही है। दोपहर के समय भी कांवड़िये जल लेकर लौट रहे हैं, लेकिन गर्मी की वजह से दोपहर के समय संख्या कम है। मंगलवार शाम चार बजे हुई बारिश के बीच कांवड़िये हर-हर महादेव के जयकारे लगाते हुए अपने-अपने गंतव्य की ओर बढ़ते हुए नजर आए।
विज्ञापन

वहीं, कांवड़ मार्ग पर लगे शिविरों में डीजे की धुन पर मैं तो नाचूं मगन होकर भोले की भक्ति में, मेरी एक सुनो अंतरयामी, मेरा भोला है भंडारी, करता है नंदी की सवारी आदि भजनों पर जहां शिवभक्त झूम रहे हैं, वहीं शिविर आयोजकों द्वारा बुलाए गए कलाकारों द्वारा भी भगवान शिव और मां पार्वती की झांकी प्रस्तुत की जा रही है, जिनको देखने के लिए शहर के लोग भी कांवड़ मार्ग पर पहुंच रहे हैं। शाम और रात के समय कांवड़ मार्ग पर ज्यादा भीड़ हो रही है। अभी जम्मू-कश्मीर, पंजाब और हरियाणा के कांवड़िये ही लौटते हुए नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांवड़ियों की वेश में भी तैनात पुलिसकर्मी
कांवड़ मार्ग पर पुलिसकर्मी कांवड़ियों की वेशभूषा में भी ड्यूटी कर रहे हैं। खासकर कांवड़ियों के वेश में शिविरों पर पुलिस नजर बनाए हुए है। क्योंकि, पिछले दो साल पूर्व हुई कांवड़ यात्रा में ऐसे कई मामले सामने आए थे, जब शिविरों से कांवड़ियों का मोबाइल फोन व अन्य सामान चोरी हो गया था। इसी के मद्देनजर सुरक्षा कड़ी की गई है।
डीएम और एसएसपी ने देखी सुरक्षा व्यवस्था
जिलाधिकारी अखिलेश सिंह और एसएसपी विपिन टाडा ने सोमवार की रात व मंगलवार की शाम कांवड़ मार्ग का जायजा लिया। दोनों अधिकारियों ने अंबाला और देहरादून रोड पर सुरक्षा व्यवस्था देखी। कांवड़ियों को किसी तरह की दिक्कत न हो, इसको लेकर थाना प्रभारियों और सेक्टर मजिस्ट्रेटों को दिशा निर्देश दिए गए हैं।
कांवड़ियों के लिए 15 चिकित्सा शिविर लगाए, 13 एंबुलेंस तैनात
कांवड़ियों के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा गागलहेड़ी क्षेत्र में काली नदी चेक पोस्ट से लेकर सरसावा क्षेत्र शाजहांपुर पुलिस चौकी तक कांवड़ मार्ग पर 15 स्वास्थ्य शिविर लगाए गए हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक ने बताया कि 15 स्वास्थ्य शिविर लगाए गए हैं, जिसमें 24 घंटे स्वास्थ्यकर्मी तैनात रहेंगे। इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग गेस्ट के हाउस में कंट्रोल रूम बनाया गया है और 13 एंबुलेंस भी लगाई गई हैं। किसी कांवड़िये को दिक्कत होगी तो उसको तत्काल प्रभाव से इलाज दिलाया जाएगा।

अब 30 जुलाई को लगेगा रोजगार मेला
कांवड़ यात्रा के मद्देनजर नजर 21 जुलाई को आयोजित होने वाले रोजगार मेले को स्थगित कर दिया गया है। अब रोजगार मेला 30 जुलाई को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में आयोजित होगा। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि कांवड़ यात्रा के मद्देनजर रोजगार मेले की तारीख बदली गई है।

हरिद्घार से जलभर कर शिव कांवड़ लेकर सहारनपुर से होकर हरियाणा की और बढ़ते कांवड़िये

हरिद्घार से जलभर कर शिव कांवड़ लेकर सहारनपुर से होकर हरियाणा की और बढ़ते कांवड़िये- फोटो : SAHARANPUR

हरिद्घार से जलभर कर कांवड़ लेकर सहारनपुर से होकर चंडीगढ की और बढ़ते कांवड़िये

हरिद्घार से जलभर कर कांवड़ लेकर सहारनपुर से होकर चंडीगढ की और बढ़ते कांवड़िये- फोटो : SAHARANPUR

देहरादून रोड पर कांवड़ शिविर में नाचते गाते कांवड़िये

देहरादून रोड पर कांवड़ शिविर में नाचते गाते कांवड़िये- फोटो : SAHARANPUR

देहरादून चौक पर कांवड़ लेकर आते कांवड़िये सुरक्षा को लेकर रातभर तैनात रहे आरआरएफ ।

देहरादून चौक पर कांवड़ लेकर आते कांवड़िये सुरक्षा को लेकर रातभर तैनात रहे आरआरएफ ।- फोटो : SAHARANPUR

देहरादून रोड पर कांवड़ लेकर आते कांवड़िये

देहरादून रोड पर कांवड़ लेकर आते कांवड़िये- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed