फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Muslim youth claims to donate land for the construction of a Shiva temple.

Saharanpur News: शिव मंदिर निर्माण के लिए मुस्लिम युवक का जमीन देने का दावा

Sat, 19 Sep 2026 12:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Muslim youth claims to donate land for the construction of a Shiva temple.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। नागल क्षेत्र के सोहनचिड़ा निवासी शाहनवाज मलिक ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट के पास एक प्रतिष्ठान में प्रेसवार्ता कर मंदिर निर्माण के लिए अपनी जमीन दान करने की जानकारी दी। शाहनवाज के मुताबिक गांव में रहने वाले हिंदू परिवारों को पूजा-पाठ के लिए करीब दो किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। इसे देखते हुए उन्होंने अपनी जमीन मंदिर निर्माण के लिए दान की है। इसके लिए ट्रस्ट का गठन भी किया गया है।
शाहनवाज ने प्रेसवार्ता में दावा किया कि गांव में करीब 3 हजार मुस्लिम और 600 हिंदू परिवार रहते हैं। उनका आरोप है कि कुछ लोग गांव में शिव मंदिर बनाए जाने का विरोध कर रहे हैं। शाहनवाज के मुताबिक विरोध करने वाले लोग गांव को मुस्लिम बहुल क्षेत्र बताते हुए यहां तक कहते हैं कि मंदिर बनने के बाद उनके बच्चों के रिश्ते नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि वह स्वयं मुस्लिम हैं और मंदिर निर्माण को आस्था से जोड़कर देखते हैं।
विज्ञापन

गांव के हिंदू परिवारों को पूजा के लिए दूर जाना पड़ता है, इसलिए उन्होंने अपनी जमीन मंदिर के लिए दान करने का फैसला लिया। कहा कि जिस जमीन पर मंदिर निर्माण की योजना है, वह उनकी अपनी जमीन है। जमीन की खतौनी उनके नाम होने का भी उन्होंने दावा किया। शाहनवाज ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी विवाद को बढ़ाना नहीं है। वह चाहते हैं कि गांव में हिंदू समाज के लोगों के लिए मंदिर उपलब्ध हो। उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और मंदिर निर्माण में आ रही कथित बाधाओं को दूर कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहनवाज का कहना है कि कुछ लोगों ने उनके खिलाफ फर्जी केस दर्ज कराकर जेल भिजवा दिया था। वह 27 दिन तक जेल में रहे। जेल से बाहर आने के बाद संबंधित दस्तावेज और अन्य साक्ष्य अधिकारियों को सौंपे जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed