फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Municipal Corporation will clean the villages before the rainsMunicipal Corporation will clean the villages before the rains

Saharanpur News: बरसात से पहले गांवों की सफाई कराएगा नगर निगम

Sun, 18 Jun 2023 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jun 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation will clean the villages before the rainsMunicipal Corporation will clean the villages before the rains
गांवों में शुरु हुआ विशेष सफाई अभियान चलाते निगम कर्मी
-रविवार से गांव कोलागढ़ और काजीपुरा से शुरू हुआ अभियान
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। नगर निगम ने बरसात से पहले सभी 32 गांवों में सफाई कराने का निर्णय लिया है। रविवार से अभियान की शुरुआत गांव कोलागढ़ और काजीपुरा से की गई। यहां सफाई कराने के साथ ही जलभराव की समस्या से निपटने के प्रबंध किए गए।

नगरायुक्त गजल भारद्वाज के निर्देश पर शुरू हुए इस विशेष सफाई अभियान के लिए नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग द्वारा रोस्टर तैयार किया गया है। रोस्टर के अनुसार अभियान की शुरुआत काजीपुरा व कोलागढ़ से की गई। काजीपुरा में एक जेसीबी और रोबोट के अलावा दर्जन भर सफाई कर्मी लगाकर सड़कों तथा नाले-नालियों की भी सफाई की गई। साथ ही सड़क के आसपास खड़े घास और झाड़ियों की भी काटकर हटाया गया। सहायक नगरायुक्त/नगर स्वास्थ्य अधिकारी अशोक प्रिय गौतम ने बताया कि निगम में शामिल 32 गांवों को संचारी रोगों से मुक्त रखने के अलावा जलभराव की समस्या को ध्यान में रखते हुए सफाई के साथ नालियों व नालों की भी सफाई कराई गई है। साथ ही मेलाथियान व एंटीलार्वा का भी छिड़काव कराया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed