{"_id":"6324b9de0d8fad0ace233142","slug":"municipal-corporation-team-caught-433-quintals-of-banned-polythene-saharanpur-news-mrt6055645178","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम की टीम ने 433 क्विंटल प्रतिबंधित पॉलिथीन पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम की टीम ने 433 क्विंटल प्रतिबंधित पॉलिथीन पकड़ी
विज्ञापन
गर निगम द्वारा पकड़ा गया प्रतिबंधित पॉलीथिन
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। प्रतिबंध के बावजूद महानगर में भारी मात्रा में प्रतिबंधित पॉलिथीन और प्लास्टिक बाजार में उतारी जा रही हैं। नगर निगम की टीम ने शुक्रवार को अभियान चलाते हुए 43.3 टन यानी 433 क्विंटल पॉलिथीन बरामद की, साथ ही विक्रेताओं पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। निगम के अभियान को लेकर प्रतिबंधित पॉलिथीन का प्रयोग करने वालों में खलबली की स्थिति रही।
नगर आयुक्त गजल भारद्वाज के निर्देश पर शुक्रवार को प्रवर्तन दल ने चिलकाना रोड और चकहरेटी में दो स्थानों पर छापा मारकर भारी मात्रा में प्रतिबंधित पॉलिथीन पकड़ी। कर्नल बीएस नेगी के नेतृत्व में निगम की टीम जनता रोड पर एक गोदाम पर छापा मारते हुए वहां से एक ट्रांसपोर्टर द्वारा स्टोर की गई प्रतिबंधित पॉलिथीन और अन्य प्लास्टिक पकड़ी। यहां ट्रक को लोड किया जा रहा था। प्रवर्तन दल ने पॉलिथीन को कब्जे में लेते हुए उसे निगम के गोदाम में पहुंचवाया। नेगी ने पकड़ी गई पॉलिथीन की मात्रा करीब 433 क्विंटल बताई है। ट्रांसपोर्टर पर 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। भविष्य में प्रतिबंधित पॉलिथीन मिलने पर एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी गई।
उधर, चिलकाना रोड पर भी एक गोदाम पर छापा मारकर 311 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलिथीन व सिंगल यूज प्लास्टिक पकड़ी गई। व्यापारी पर 25 हजार का जुर्माना लगाया गया और चेतावनी दी गई। इसके बाद शक के आधार पर निगम की टीम ने ट्रांसपोर्टनगर में भी पांच गोदामों की जांच की गई, लेकिन वहां कुछ नहीं मिला। कार्रवाई के दौरान प्रवर्तन दल के नरेश चंद, प्यार सिंह, हेमराज, शिव कुमार, पवन, प्रवीण, जगपाल, प्रदीप, रणदीप, विक्रम व नबाबुद्दीन तथा सफाई निरीक्षक राजेश कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
अतिक्रमण भी हटवाया
निगम की टीम ने पॉलिथीन के साथ ही अतिक्रमण पर भी वार किया। थाना कुतुबशेर के पास गुरुद्वारा रोड पर एक दुकानदार द्वारा सड़क पर किया गया अतिक्रमण ध्वस्त कराया गया। यहां एक हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। दुकानदार को दो बार पहले चेतावनी दी जा चुकी थी।