{"_id":"65809761ee9ba1e3240a85a9","slug":"municipal-corporation-prepared-the-list-of-big-tax-defaulters-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-14951-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: नगर निगम ने तैयार की टैक्स के बड़े बकायेदारों की सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: नगर निगम ने तैयार की टैक्स के बड़े बकायेदारों की सूची
Tue, 19 Dec 2023 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 19 Dec 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर निगम ने टैक्स के बड़े बकायेदारों की सूची तैयार की है, जिसमें महानगर के कई होटल और उद्योग शामिल हैं। जल्द ही वसूली अभियान चलाया जाएगा, जिसमें टैक्स जमा न करने वाले संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई होगी। सबसे पहले इन बकायेदारों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं।
नगरायुक्त गजल भारद्वाज ने सोमवार को गृहकर एवं जलकर विभाग के अधिकारियों के साथ वसूली की समीक्षा बैठक की। उन्होंने बड़े बकायादारों की सूची बनाने के निर्देश दिए। पहले चरण में पेपर मिल समेत दस बड़े बकायेदारों से वसूली की जाएगी। टैक्स जमा न करने पर उनकी संपत्ति की कुर्क करने सहित उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। दस बड़े बकाएदारों के अलावा अन्य दूसरे बड़े बकायेदारों के खिलाफ दूसरे चरण में कार्रवाई होगी। रेलवे रोड, कोर्ट रोड के कई बड़े बकायेदारों की भी सूची बनाई जा रही है।
बीते वर्ष की वसूली की बात करें तो नगर निगम ने पूर्व के वर्षों की तुलना में 11 करोड़ अधिक की वसूली की थी। नगरायुक्त ने बताया कि गत वर्ष की गई 11 करोड़ की वसूली के आधार पर सीएम ग्रिड से नगर निगम को इस वर्ष 22 करोड़ रुपया मिला है। शहर के विकास के लिए काफी कार्य कराने हैं जिनके लिए अधिक धनराशि की आवश्यकता होगी।