{"_id":"6a87580f85a30bc86904a7a8","slug":"municipal-corporation-prepared-the-list-of-big-defaulters-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-182124-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: नगर निगम ने तैयार की बड़े बकायेदारों की सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: नगर निगम ने तैयार की बड़े बकायेदारों की सूची
Fri, 21 Aug 2026 01:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 21 Aug 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर निगम ने एकमुश्त समाधान योजना को लागू करने के लिए जोनल अधिकारियों ने अपने-अपने जोन के 25-25 बड़े बकायादारों की सूची तैयार कर ली है। राजस्व विभाग के अधिकारी इन बकायेदारों से मुलाकात कर उन्हें योजना का लाभ उठाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
कर अधीक्षक सुधीर शर्मा ने बताया कि 15 अगस्त से गृहकर, जलकर व सीवरकर की एकमुश्त समाधान योजना शुरू कर दी गई है। योजना का लाभ उठाने के लिए भवन स्वामी ऑफलाइन या वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भवन स्वामी को बकाया समस्त मूल धन जमा करने पर ही योजना का लाभ मिल सकेगा। कर अधीक्षक ने बताया कि आयकर भवन कोर्ट रोड पर तीन करोड़ 22 लाख मूलधन और 28 लाख 23 हजार ब्याज देय है। इसी तरह पोस्ट ऑफिस रेलवे रोड पर तीन करोड़ 19 लाख मूलधन और 31 लाख 02 हजार ब्याज और पोस्ट ऑफिस मिशन कंपाउंड पर छह करोड़ 78 लाख मूलधन और 66 लाख 98 हजार रुपये ब्याज देय है। योजना का लाभ उठाने के लिए पांच दिन में 75 भवन स्वामियों ने आवेदन किए हैं, जिनकी जांच कर उन्हें निस्तारित करने का कार्य शुरू कर दिया है।