फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Mulayam-Akhilesh disappear from billboards

होर्डिंग से मुलायम-अखिलेश गायब

Fri, 14 Oct 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 14 Oct 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
Mulayam-Akhilesh disappear from billboards
विवाद का कारण बना होर्डिंग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के घर में मचे घमासान के बाद सार्वजनिक तौर पर सामने आई गुटबाजी का असर यहां भी दिखने लगा है।
विज्ञापन


अंबाला रोड पर सपा की जिला कार्यकारिणी द्वारा लगवाए गए होर्डिंग से मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेेश यादव गायब हैं, जबकि शिवपाल यादव और आशु मलिक को विशेष महत्व दिया गया है।

तमाम स्थानीय नेता भी फोटो के रूप में होर्डिंग पर विराजमान हैं। होर्डिंग पर एक साइड में प्रत्याशी और दूसरी साइड में जिलाध्यक्ष का बड़ा फोटो बना है। 
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनके चाचा शिवपाल यादव के बीच की खटास किसी से छिपी नहीं है। मगर अब यह प्रत्याशियों के स्वभाव में भी नजर आने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा ने चौधरी मोहम्मद इरशाद को नकुड़ विधान सभा से प्रत्याशी घोषित किया है। पार्टी की ओर से अंबाला रोड पर एक बड़ा होर्डिंग लगवाया गया है, जिसमें चौधरी मोहम्मद इरशाद को नकुड़ विधान सभा से प्रत्याशी घोषित करने पर आभार प्रकट किया गया है।


होर्डिंग पर सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के केवल नाम दिए गए हैं।  होर्डिंग से मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव का फोटो गायब होना चर्चाओं का विषय बना हुआ है, जिससे सपाइयों के बीच की गुटबाजी साफ नजर आ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed