फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Mukim blew notes on the road after killing a soldier

सिपाही की हत्या कर मुकीम ने सड़कों पर उड़ाए थे नोट

Sat, 15 May 2021 11:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Mukim blew notes on the road after killing a soldier
सहारनपुर। वेस्ट यूपी में आतंक का पर्याय कुख्यात मुकीम काला चित्रकूट जेल में हुई गैंगवार में मारा गया। मुकीम गैंग ने सिपाही राहुल ढाका की हत्या करने के बाद हवा में नोट उड़ाते हुए सड़क पर बिखेर दिए थे।
विज्ञापन

वर्ष 2013 में हरियाणा के घोड़ो पीपली स्थित पेट्रोल पंप से लूट करने के बाद मुकीम काला कार से अपने साथियों के साथ सहारनपुर की ओर भागा था। हरियाणा पुलिस से मिली जानकारी पर सहारनपुर पुलिस अलर्ट हुई और एसएसपी की ओर से भी वायरलेस सैट पर सभी थाना प्रभारियों और सीओ को जानकारी दी गई। तब, तत्कालीन सीओ उमेश यादव अपने हमराह राहुल ढाका और अन्य पुलिसकर्मियों के साथ सर्किट हाउस रोड से जा रहे थे। उन्होंने मुकीम काला की सामने से आती हुई कार को देखा तो अपनी गाड़ी को मोड़कर उसके पीछे लगा दिया। पूर्व विधायक रविंद्र मोल्हू की कोठी के पास पुलिया पर ट्रैक्टर-ट्राली सामने आने की वजह से मुकीम की कार रुक गई। इसी बीच गनर राहुल ढाका ने मुकीम की कार के पास पहुंचकर जैसे ही दरवाजा खोलने की कोशिश की तो मुकीम गैंग ने राहुल ढाका को गोली मार दी, जिससे वह शहीद हो गए थे। इसके बाद तीनों बदमाश कार से उतर फायरिंग करने लगे। बदमाशों ने राहगीरों से बाइक भी लूट ली और पेट्रोल पंप से लूटे रुपयों को हवा में उड़ाते हुए सड़क पर बिखेर दिया। राहुल ढाका की कारबाइन उठा ली और फिर फायरिंग करते हुए 100 फुटा रोड की तरफ फरार हो गए थे। बदमाशों ने सड़क पर रुपये इसलिए बिखेरे ताकि लोग उन्हें उठाने के लिए सड़क पर एकत्र हो जाएं और पुलिस उनका पीछा न कर पाए।
विज्ञापन

कोर्ट रोड पर मुुकीम ने पिया था सूप
तनिष्क शोरूम पर डकैती डालने से पूर्व मुकीम गैंग ने रेकी थी। कोर्ट रोड पर शोरूम के पास एक रेहड़ी पर सूप भी पिया था। वह दो दिन लगातार वहां पर आया था। मुकीम की गिरफ्तारी होने पर यह खुलासा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed