फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   mp pass

जिपं अध्यक्ष की कुर्सी बचाने की परीक्षा में सांसद पास

Thu, 16 Jan 2020 09:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
mp pass
जिपं अध्यक्ष की कुर्सी बचाने की परीक्षा में सांसद पास
विज्ञापन

सहारनपुर। अविश्वास प्रस्ताव को लेकर चले घटनाक्रम पर बसपा सुप्रीमो मायावती की खास निगाह लगी रही। कुछ दिन पहले ही मायावती ने सांसद फजलुर्रहमान को तसमीम बानो की कुर्सी हर हाल में बचाने की ताकीद कर दी थी। इसके बाद से ही सांसद भी लामबंदी करने में जुट गए थे। यही कारण रहा कि बैठक में 48 में से केवल 22 सदस्य ही पहुंचे। तीन दिन पहले 25 सदस्यों को सांसद ने अपने पंजाब स्थित गेस्ट हाउस में बुलाया था। वहीं पर वे ठहरे हुए थे। इस वजह से लगातार चौथी बार तसमीम बानो को जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी बचाने में कामयाबी मिली।

जिला पंचायत का चुनाव किसी पार्टी के बैनर तले नहीं लड़ा जाता है, लेकिन सियासी समर्थन जरूर रहता है। बीजेपी समर्थित जिपं सदस्यों को अपने संगठन, विधायक और पूर्व विधायक पर पूरा भरोसा था कि सियासी गणित में वे बसपा समर्थित अध्यक्ष को बेदखल कर देंगे। तीन दिन पहले तक भाजपा समर्थित सदस्यों को चेहरे खिले हुए थे। बसपा समर्थित सदस्यों ने बताया कि बसपा सुप्रीमो मायावती की पूरे घटनाक्रम पर नजर थी। उन्होंने सहारनपुर के बसपा सांसद फजलुर्रहमान को ‘फ्री हैंड’ कर दिया था। इसके बाद सांसद ने एक-एक कर सभी सदस्यों से संपर्क किया और अपने पक्ष में लामबंदी की। उन्होंने तीन दिन पहले अपने पंजाब स्थित डेरा बस्सी में बसपा और सपा समर्थित जिपं सदस्यों को एकत्र किया था। वहीं पूरी रणनीति बनी थी। यही कारण रहा कि बृहस्पतिवार को जब अविश्वास प्रस्ताव लाया गया तो बीजेपी के साथ केवल 22 सदस्य नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed