{"_id":"6a2db2232b25ca12100c6ed8","slug":"mother-son-daughter-and-granddaughter-on-a-bike-killed-after-being-hit-by-a-car-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-177490-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: कार की टक्कर से बाइक सवार मां, बेटा, बेटी और पोती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: कार की टक्कर से बाइक सवार मां, बेटा, बेटी और पोती की मौत
Sun, 14 Jun 2026 01:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 14 Jun 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
बेहट(सहारनपुर)। कोठड़ी बहलोलपुर मार्ग पर धौलाकुआं के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार मिर्जापुर के गांव मलकपुर निवासी लविश (28), उसकी बहन संजना (24), मां राजदुलारी (50) और तीन साल की बेटी रूही की मौत हो गई। हादसे के बाद थोड़ी दूर जाकर कार सड़क किनारे गड्ढे में चली गई, जबकि चालक भाग गया।
हादसा शनिवार दोपहर करीब 12 बजे हुआ। लविश के भाई अंकित ने बताया कि लविश बाइक पर मां, बहन व बेटी के साथ थाना बिहारीगढ़ क्षेत्र के गांव कोठड़ी बहलोलपुर में अपनी ससुराल से लौट रहा था। धौलाकुआं से कोठड़ी मार्ग पर बाइक घुमाई तो सामने से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने टक्कर मार दी। हादसे में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर जुटे लोगों ने एंबुलेंस को बुलाया। इसके बाद सभी घायलों को सीएचसी बेहट लाया गया, जहां रूही को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। लविश, राजदुलारी व संजना को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया था, लेकिन उन्होंने भी अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया।
-- मजदूरी करता था लविश
लविश मजदूरी करता था। उसकी शादी 2022 में हुई थी। ससुराल में साला नहीं है। इसलिए वह ससुराल में खेत का काम करने के लिए जाता रहता था। शुक्रवार को वह ससुराल में पेड़ लगाने के लिए गया था। तीन भाइयों में लविश दूसरे नंबर का था। दो साल का बेटा है। पत्नी गर्भवती है, जो घर पर ही थी।
विज्ञापन
बाइक सवारों को स्विफ्ट कार ने टक्कर मारी है। कार को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।
- मयंक पाठक, एसपी देहात