{"_id":"64f46f2bee2de5d5c901be81","slug":"most-wanted-haji-iqbal-photo-with-sheikh-goes-viral-2023-09-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: मोस्ट वांटेड हाजी इकबाल का शेख के साथ फोटो वायरल, सऊदी अरब में होने की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: मोस्ट वांटेड हाजी इकबाल का शेख के साथ फोटो वायरल, सऊदी अरब में होने की चर्चा
Sun, 03 Sep 2023 05:09 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 03 Sep 2023 05:09 PM IST
सार
सहारनपुर से मोस्ट वांटेड इकबाल का शेख के साथ फोटो वायरल हो रहा है, जिसके बाद हाजी इकबाल के सऊदी अरब में होने की चर्चा है। पूर्व एमएलसी व खनन माफिया पर एक लाख का ईनाम है।
विज्ञापन
शेख के साथ हाजी इकबाल
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर जनपद के पूर्व एमएलसी और खनन माफिया मोस्टवांटेड हाजी इकबाल का सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रहा है, जो सऊदी अरब में एक शेख के साथ खींचा हुआ है। स्थानीय स्तर पर अधिकारी इसकी पुष्टि नहीं कर पा रहे हैं।
मिर्जापुर निवासी पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल पर एक लाख रुपये का ईनाम घोषित है, जिसे पुलिस भगौड़ा घोषित कर चुकी है। हाजी इकबाल के खिलाफ 30 से अधिक मामले दर्ज हैं और पुलिस-प्रशासन इकबाल की करीब दो हजार करोड़ की संपत्ति भी कुर्क कर चुकी है।
इकबाल की पुलिस तलाश कर रही है। हाजी इकबाल के भाई पूर्व एलएलसी महमूद अली और चारों पुत्र भी विभिन मामलों में जेल बंद है। पूर्व में चर्चाएं रही हैं कि हाजी इकबाल देश छोड़कर भाग चुका है।
विज्ञापन
रविवार को सोशल मीडिया पर हाजी इकबाल का एक फोटो वायरल हुआ, जो सऊदी अरब का बताया जा रहा है, जिसमें हाजी इकबाल एक शेख के साथ खड़ा हुआ दिखाई दे रहा है। हालांकि, अधिकारी इसकी पुष्टि नहीं कर पा रहे हैं कि जिसके व्यक्ति के साथ इकबाल का फोटो है, वह कौन है।

वहीं, एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे फोटो के बारे में पुष्टि की जा रही है। फोटो पुराना भी हो सकता है। इसकी जांच कराई जाएगी।