फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Mohalla class will now run with online studies

ऑनलाइन पढ़ाई के साथ ही अब चलेंगी मोहल्ला क्लास

Thu, 03 Feb 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Mohalla class will now run with online studies
सहारनपुर। परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों की अब मोहल्ला क्लास फिर से चलेंगी। शासन के साथ बैठक में मोहल्ला क्लास के लिए मौखिक आदेश दिए गए हैं, जिसके बाद विभाग ने शिक्षकों को निर्देश जारी किए हैं। शिक्षकों को कोविड से बचाव की सावधानी के साथ मोहल्ला क्लास चलाने को कहा गया है।
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर की वजह से परिषदीय विद्यालयों में पठन-पाठन बंद है। शिक्षकों को विद्यालय जाने के निर्देश हैं, जहां से वह ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन कर रहे हैं। ऑनलाइन कक्षाओं में छात्रों की उपस्थिति बेहद कम है। केवल कक्षा छह से आठ तक के ही विद्यार्थी शामिल हो पा रहे हैं, वह भी 40 से 50 फीसदी की संख्या में। कक्षा एक से पांच की उपस्थिति ना के ही बराबर है। ऐसे में शासन ने मोहल्ला क्लास चलाने के आदेश दिए हैं। जिसके बाद विभाग ने भी मौखिक तौर पर ही सुविधा के अनुसार मोहल्ला कक्षाएं शुरू करने के निर्देश शिक्षकों को दिए हैं। शिक्षकों से कहा गया है कि वह किसी ऐसी जगह का चयन करें, जहां छात्रों को बिठाने में सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन ना हो। जितने बच्चे आ सकें, केवल उन्हें पढ़ाएं। जरूरी नहीं है कि शत प्रतिशत उपस्थिति मोहल्ला क्लास में हो।
विज्ञापन

जिले में 2.19 लाख छात्र
जनपद में 1438 परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं, जिनमें करीब 200 परिषदीय अंग्रेजी माध्यम के भी विद्यालय शामिल हैं। इस बार करीब 2.19 लाख विद्यार्थी पंजीकृत हैं, जो कक्षा एक से आठ के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना के चलते जब से विद्यालय बंद हैं, हमारे शिक्षक तब से ऑनलाइन पढ़ा रहे हैं। हाल ही में हुई बैठक में शासन ने मोहल्ला कक्षाएं शुरू करने को कहा है। हम कोरोना से बचाव के दिशा निर्देशों का पालन कराते हुए मोहल्ला क्लास शुरू करा रहे हैं। - अंबरीष कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed