फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Model village secretariat will be developed in the district

जिले में विकसित होंगे 50 आदर्श ग्राम सचिवालय

Thu, 30 Dec 2021 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Model village secretariat will be developed in the district
ग्राम सचिवालय में बनाए गए प्रधान व सचिव के अलग-अलग कक्ष - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जनपद में बनाए गए 180 ग्राम सचिवालयों में से 50 को आदर्श के रूप से विकसित किया जाएगा, जो अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे। इन सचिवालयों को मॉडल के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। ग्रामीणों की ज्यादातर समस्याओं के समाधान की व्यवस्था सचिवालय में होगी।
विज्ञापन

दरअसल, जनपद की 884 ग्राम पंचायतों में से पहले चरण में 180 ग्राम सचिवालय बनाए गए हैं। अब 50 ग्राम सचिवालयों को आदर्श बनाने की कवायद की जाएगी। इसको लेकर पंचायत राज विभाग ने खाका तैयार किया है। इन सचिवालयों में ग्राम प्रधान के अलावा ग्राम सचिव, ग्राम विकास अधिकारी, बैंक मित्र, स्थानीय लेखपाल, कंप्यूटर ऑपरेटर, बैंक सखी, ग्राम विकास अधिकारी, रोजगार सेवक, मनरेगा से जुड़े कर्मचारियों की बैठने की व्यवस्था रहेगी। ताकि गांव में ही ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान हो जाए और उन्हें जिला मुख्यालय पर आकर परेशान न होना पड़े। वहीं, अब दूसरे चरण में करीब 200 सचिवालय बनाए जाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

---------------
आदर्श बनने वाले सचिवालयों में होंगी यह सुविधाएं
-- सीसीटीवी कैमरा सिस्टम लगाया जाएगा
-- वाईफाई की सुविधा रहेगी
-- फर्नीचर, कंप्यूटर और लैपटॉप की व्यवस्था होगी
-- इनवर्टर के अलावा सोलर पैनल भी लगेंगे
-- योजनाओं की जानकारी देने के लिए प्रोजेक्टर भी लगेंगे
------------
वर्जन:-
180 ग्राम सचिवालय बनकर तैयार हो गए हैं। इनमें से अब पहले चरण में 50 सचिवालयों को आदर्श बनाया जाएगा, जो अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस रहेंगे। इसके साथ ही दूसरे चरण में बड़ी संख्या में सचिवालय बनाने का कार्य शुरू होगा।----------आलोक शर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed