{"_id":"68375c4cfb7cbb5f5a091c8a","slug":"mobile-shops-are-adding-colors-of-fashion-in-the-metropolis-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-150543-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: महानगर में चलती-फिरती दुकानें जमा रहीं फैशन के रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: महानगर में चलती-फिरती दुकानें जमा रहीं फैशन के रंग
Thu, 29 May 2025 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 29 May 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। हसनपुर चौक से कुछ आगे चलकर सड़क के किनारे कपड़े आदि की दुकानें लगी हैं। टी शर्ट लेने के लिए पहुंचे सलमान ने टीशर्ट का दाम पूछा दुकानदार ने बताया 600 रुपये। सलमान ने दुकानदार के बताए आधे दाम में टी शर्ट देने को कहा। काफी देर तक मोल-भाव हुआ। अंत में ढाई सौ रुपये में दोनों के बीच बात बनी। महानगर में चलती फिरती ये दुकानें फैशन के रंग जमा रही है।
महानगर की इन चलती फिरती दुकानों में फैशन के अलग रंग हैं। यहां पर फैशन का हर सामान उपलब्ध है। चाहे वह फिर टोपी, चश्मा, जींस, शर्ट या फिर जूते हों। यह वैन दुकानें युवाओं को भी काफी लुभा रही हैं। जो लोग बड़े मॉल या शोरूम नहीं जा सकते हैं, उन लोगों के यह काफी मुफीद साबित हो रही है। यहां पर लगने सेल में कपड़ा मिलता है। गर्मियों में सिर पर रखने के लिए साफा हो या फिर गोल टोपी या फैशनेबल चश्मा यहां सौ रुपये से शुरुआत है। कपड़ा कितना किफायती मिलेगा, यह ग्राहक के मोलभाव करने पर निर्भर रहता है। महानगर के हसनपुर चौक, दिल्ली रोड, कोर्ट रोड और चकराता मार्ग पर यह चलती फिरते दुकानें लोगों की जरूरत के फैशन को पूरा कर रही है। इन दुकानों पर हर समय एक-दुक्का लोग खरीदारी करते हुए नजर आ ही जाएंगे।
- दिल्ली, लुधियाना और लोकल सामान की मांग
हसनपुर चौक के नजदीक दुकान लगाने वाले हरिराम ने बताया कि वह दिल्ली, लुधियाना और लोकल मार्केट से माल खरीदते हैं। फिलहाल तो गर्मी का मौसम है तो टीशर्ट और कॉटन के कपड़ों की अधिक मांग है। उन्होंने बताया कि सहारनपुर के भी कपड़ों की काफी मांग है। उन्होंने बताया कि रोजाना दो हजार रुपये की बचत हो जाती है।