फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Mobile finance worth lakhs done on fake documents

Saharanpur News: फर्जी दस्तावेजों पर कराए लाखों के मोबाइल फाइनेंस

Fri, 13 Oct 2023 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 13 Oct 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Mobile finance worth lakhs done on fake documents
सहारनपुर। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर महंगे मोबाइल फोन फाइनेंस कराकर मोबाइल फोन कंपनी को लाखों रुपये की चपत लगाने का मामला सामने आया है। कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर ने 19 आरोपियों के खिलाफ कोतवाली सदर बाजार में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली सदर बाजार इंस्पेक्टर रमेश चंद सिंह ने बताया कि डिस्ट्रीब्यूटर आशु जेठली की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। एक-एक मोबाइल फोन की कीमत एक से डेढ़ लाख रुपये तक है। कई दुकानों से करीब 20 मोबाइल फोन फर्जी दस्तावेजों के आधार पर फाइनेंस कराए गए। इसका पता तब लगा, जब किश्त आनी बंद हो गई। कंपनी के अधिकारी रिकवरी के लिए पहुंचे तो चला कि फर्जीवाड़ा किया गया है। इसके तहत सेमसंग कंपनी को करीब 20 लाख रुपये की चपत लगाई है।
विज्ञापन


यहां से लिए गए मोबाइल फोन

इंस्पेक्टर रमेश चंद सिंह ने बताया कि दिल्ली रोड स्थित विवेक शर्मा की दुकान से दो, कोर्ट रोड स्थित संदीप सिंघल की दुकान से दो, कोर्ट रोड स्थित करण अरोड़ा की दुकान से दो, न्यू शारदानगर स्थित अर्पित भाटिया की दुकान से एक, छुटमलपुर निवासी सचिन खुराना की दुकान से तीन मोबाइल, बिहारीगढ़ में स्थित दुकान से सात मोबाइल फोन, गागलहेड़ी में स्थित दुकान से एक मोबाइल फोन लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके खिलाफ दर्ज हुआ केस
इंस्पेक्टर रमेश चंद्र सिंह ने बताया कि नितिन निवासी शारदानगर, अमित गोयल निवासी नकुड़, सूरज सिंह रावत, नकुल प्रियदर्शी, अंकित निवासी अंबेहटा चांद, अजय कुंवर निवासी आइटीसी रोड, गुरमीत सिंह, सुनित कुमार, मोहित शर्मा, शशांक कुमार, सचिन, अरविंद वर्मा निवासी गांव फंदपुरी, शिवकुमार प्रसाद निवासी रामपुर मनिहारान, विकास निवासी गांव उमरी कला, छग्गनलाल निवासी जंधेड़ा समसपुर, शाहिद हुसैन निवासी रामपुर मनिहारान, विनोद कुमार, विकास कुमार निवासी चुन्हैटी गाड़ा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed