{"_id":"689e3618ec2eab77f50f0b0d","slug":"mla-umar-ali-raised-the-issue-of-rehabilitation-of-van-gujjars-and-bridges-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-156423-2025-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: विधायक उमर अली ने उठाया वन गुर्जरों के पुनर्वास और पुलों का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: विधायक उमर अली ने उठाया वन गुर्जरों के पुनर्वास और पुलों का मुद्दा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
छुटमलपुर। उत्तर प्रदेश विधानसभा के चल रहे सत्र में बेहट विधायक उमर अली खान ने अपनी विधानसभा में रहने वाले वन गुर्जरों के पुनर्वास, प्लाईवुड फैक्टरी और नदियों पर पुलों के निर्माण का मुद्दा जोर शोर से उठाया है।
विधायक उमर अली खान ने सदन को अवगत कराया कि उनके विधान सभा क्षेत्र में बड़ी संख्या में वन गुर्जर रहते हैं, जो आज भी विकास और बुनियादी सुविधाओं से कोसों दूर हैं। ये आदिवासियों जैसा जीवन जी रहे हैं।
उन्होंने मांग की है कि इन वन गुर्जरों का शीघ्र पुनर्वास किया जाए। उन्होंने यह भी बताया कि क्षेत्र बाढ़ प्रभावित है। बहुत से गांवों का संपर्क बरसात में नदियों में बाढ़ आने पर बाहरी दुनिया से कट जाता है। ऐसे में इन नदियों पर पुलों का निर्माण कराया जाना अत्यंत जरूरी है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सहारनपुर जिले में पॉपुलर और यूकेलिप्टस के पौधे बहुतायत में लगाए जाते हैं। यहां के किसान अपनी लकड़ी बेचने के लिए पड़ोसी राज्य यमुनानगर जाते हैं जिससे उनके समय और धन की बर्बादी होती है। ऐसे में बेहट क्षेत्र में प्लाईवुड फैक्टरी स्थापित की जाए।
विधायक ने गन्ना किसानों का बकाया भुगतान शीघ्र कराने और किसानों पर अनुचित दबाव बनाने वाले मिल प्रबंधन पर कड़ी कार्रवाई की मांग सदन में की है।