फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   MLA roared demanding toll free for locals

Saharanpur News: लोकल के लिए टोल फ्री करने की मांग को लेकर गरजे विधायक

Sun, 17 May 2026 01:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
MLA roared demanding toll free for locals
- दो दिन में निर्णय न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिहारीगढ़। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के गणेशपुर टोल प्लाजा पर आसपास के गांवों के निवासियों को फ्री निकालने की मांग को लेकर उत्तराखंड के दो विधायकों ने टोल पर पहुंचकर विरोध जताया। ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर और भगवानपुर विधायक ममता राकेश ने साफ कहा कि यदि दो दिन के अंदर लोकल को फ्री निकलने की सुविधा नहीं दी जाती तो आंदोलन किया जाएगा।

शनिवार को समर्थकों के साथ विधायकों ने टोल मैनेजर आशीष चौधरी और कुलदीप सिंह से वार्ता करते हुए कहा कि टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर दायरे में आने वाले गांवों के लोगों को राहत दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों को रोजमर्रा के कार्यों और धार्मिक स्थलों तक जाने के लिए भी टोल देना पड़ रहा है, जो ग्रामीणों के साथ अन्याय है। विधायक रवि बहादुर ने कहा कि डाट काली मंदिर में मां के दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं से भी टोल वसूला जा रहा है।
विज्ञापन

यह आस्था से जुड़ा विषय है और सरकार को इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिन ग्रामीणों ने एक्सप्रेसवे निर्माण के लिए अपनी जमीन दी, आज उन्हीं लोगों को अपने ही क्षेत्र में आने-जाने पर टोल देना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों विधायकों ने चेतावनी दी कि यदि दो दिन के भीतर उनकी ओर से दी गई सूची में शामिल गांवों के लोगों की गाड़ियों को टोल फ्री नहीं किया गया तो बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस दौरान प्रधान मुन्नीलाल, प्रधान मुकेश सैनी, सरदार राजपाल सिंह, संजय सैनी एडवोकेट, राधेश्याम राव, जुबेर, सरदार जसवंत सिंह, नाथी राणा, बीडीसी विपुल राठौर, अशोक सैनी, प्रधान कमलजीत सिंह राठौड़, प्रधान आदेश कांबोज, सुमित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed