फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Mission 2022: BJP jan vishwas yatra has started in Saharanpur city and targeted on SP BSP and Congress

मिशन 2022: सहारनपुर में भाजपा की जनविश्वास यात्रा का जोरदार स्वागत, पूर्व की सरकारों पर बोला हमला

Tue, 21 Dec 2021 06:34 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 21 Dec 2021 06:34 PM IST
सार

सहारनपुर में मंगलवार को भाजपा की जनविश्वास यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा के पदाधिकारियों ने सपा, बसपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

विज्ञापन
Mission 2022: BJP jan vishwas yatra has started in Saharanpur city and targeted on SP BSP and Congress
भाजपा की जन विश्वास यात्रा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रदेश सरकार की उपलब्धियों एवं जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार को बिजनौर से रवाना हुई भाजपा की जन विश्वास यात्रा मंगलवार को देवबंद पहुंची। यहां रोहाना टोल प्लाजा के साथ ही मंगलौर बस स्टैंड पर कार्यकर्ताओं द्वारा यात्रा पर पुष्पवर्षा कर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। 

विज्ञापन


प्रदेश सरकार के पंचायत राज मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल और क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनिवाल, पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जसवंत सैनी के नेतृत्व में जन विश्वास यात्रा मुजफ्फरनगर से चलकर दोपहर करीब 12.15 बजे रोहाना टोल प्लाजा पर पहुंची। यहां आयुष मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी, जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सैनी, कैराना सांसद प्रदीप चौधरी और क्षेत्रीय विधायक कुंवर बृजेश सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इसके बाद यात्रा नगर के मंगलौर बस स्टैंड पर पहुंची जहां स्कूली बच्चों ने ढोल नगाड़े बजाकर जन विश्वास यात्रा का स्वागत किया। कार्यकर्ता भी काफी उत्साहित नजर आए। यहां पर सहकारी बैंक के चेयरमैन चौधरी राजपाल सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विजय त्यागी, नगराध्यक्ष विपिन गर्ग, संदीप शर्मा एडवोकेट, नितिन गुप्ता, विवेक तायल, राजेश सिंघल, अरुण गुप्ता, दीपक गर्ग आदि रहे। जन विश्वास यात्रा में अलीगढ़ सांसद व यात्रा प्रमुख प्रदेश सतीश गौतम, एमएलसी सह प्रमुख यात्रा भोपाल अंजान, क्षेत्रीय संयोजक यात्रा एके शुक्ला, सह संयोजक पश्चिम यात्रा प्रशांत सिंह, शिवराज सिंह रोड, जिला प्रभारी डीके शर्मा आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: एक्सक्लूसिव रिपोर्ट: चौंकाने वाला खुलासा, कोरोना संक्रमण से मरने वाले लोग होने लगे जिंदा, पढ़िए क्या है पूरा मामला 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद तलहेड़ी बुजुर्ग बस स्टैंड पर भी पूर्व ब्लॉक प्रमुख बिजेंद्र चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जन विश्वास यात्रा पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। यहां पर जिला मीडिया प्रभारी अमित शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष हिमांशु शर्मा, विपिन सिरोही, देवदत्त शर्मा, राकेश त्यागी, रामपाल सिंह और अंकुर शर्मा आदि रहे। 


यात्रा के स्वागत में कार्यकर्ताओं ने घंटों किया इंतजार
भाजपा की जन विश्वास यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला। आलम यह था कि कार्यकर्ता टोल प्लाजा और मंगलौर बस स्टैंड पर सुबह नौ बजे से एकत्र होना शुरू हो गए थे, जबकि यात्रा दोपहर में करीब 12.15 बजे पहुंची।

यह भी पढ़ें: टूट गए जिंदगी के वादे: जिनके साथ लिए सात फेरे, उन्हीं को उतारा मौत के घाट, खौफनाक हैं दो विवाहिता के मर्डर की कहानियां

हाईवे पर जाम लगने से परेशान रहे राहगीर
जिस समय यात्रा नगर से गुजर रही थी कि काफी देर तक सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे-59 पर वाहनों का लंबा जाम लग गया। जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed