{"_id":"602570778ebc3ee978484eee","slug":"missing-young-man-found-in-tapovan-dna-will-be-investigated-saharanpur-news-mrt524887676","type":"story","status":"publish","title_hn":"तपोवन में मिला लापता युवक का हाथ, डीएनए से होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तपोवन में मिला लापता युवक का हाथ, डीएनए से होगी जांच
विज्ञापन
सहारनपुर। उत्तराखंड के चमोली जनपद में आई जल प्रलय में लापता हुए सहारनपुर के लोगों में एक युवक का हाथ मिला है। युवक का भाई तपोवन गया हुआ है, उसी ने पहचान की है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि डीएनए जांच कराई जाएगी, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि हाथ किसका है।
विभिन्न कार्यों से उत्तराखंड के चमोली जनपद में गए सहारनपुर जिले के 11 लोग लापता हैं। प्रदेश सरकार की तरफ से गन्ना विकास मंत्री सुरेश राणा सहित तीन मंत्रियों को उत्तराखंड भेजा गया है। वहां हरिद्वार में भीमगौड़ा स्थित यूपी के गेस्ट हाउस को कंट्रोल रूम बनाया गया, जहां से यूपी के लापता लोगों के बारे में जानकारी का समन्वय उत्तराखंड के अधिकारियों से कराया जा रहा है। समन्वय समिति में सहारनपुर के अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) विनोद कुमार भी शामिल हैं।
अपर जिलाधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को तपोवन स्थित मोर्चरी में एक हाथ मिला, जिसे देवबंद क्षेत्र से पहुंचे युवक ने अपने भाई विक्की का बताया है। उसने हाथ पर जलने के निशान और कपड़ों से की है। उन्होंने बताया कि डीएनए टेस्ट के लिए हाथ से नमूना लिया गया है, जिसके बाद हाथ को युवक के भाई के सुपुर्द कर दिया गया है। जिसे वह लेकर अपने गांव के लिए रवाना हो गया है। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि हाथ से डीएनए के लिए नमूना लिया गया है ताकि शरीर का अन्य भाग मिलने पर उसकी पहचान हो सके।