{"_id":"6339c3962bb59b74b92fe43f","slug":"missing-teenager-found-in-spa-center-uproar-saharanpur-news-mrt6078407155","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: स्पा सेंटर से मिली किशोरी, परिजनों ने लगाया ये बड़ा आरोप, पूरे क्षेत्र में मचा है हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: स्पा सेंटर से मिली किशोरी, परिजनों ने लगाया ये बड़ा आरोप, पूरे क्षेत्र में मचा है हड़कंप
Mon, 03 Oct 2022 06:25 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 06:25 PM IST
सार
घर से गायब किशोरी स्पा सेंटर से मिली। किशोरी के परिजनों ने स्पा सेंटर संचालक पर गंभीर आरोप लगाया है। वहीं इस मामले से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
सहारनपुर पुलिस।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सहारनपुर के थाना जनकपुरी क्षेत्र में चल रहे एक स्पा सेंटर पर लोगों ने हंगामा कर दिया। लोगों ने आरोप लगाया कि संचालक किशोरियों को लालच देकर गलत काम कराता है। घर से गायब हुई एक किशोरी भी स्पा सेंटर से मिली। पुलिस ने आरोपी संचालक को हिरासत में लिया है, लेकिन किशोरी के परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी 13 वर्षीय किशोरी शनिवार की शाम घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजन किशोरी की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि किशोरी को जनता रोड स्थित एक स्पा सेंटर पर देखा गया है। परिजनों ने वहां पहुंचकर किशोरी को बरामद कर हंगामा कर दिया। पता लगने पर थाना जनकपुरी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
इसके बाद क्षेत्र के लोग भी एकत्र हो गए। लोगों ने आरोप लगाया कि स्पा सेंटर संचालक किशोरियों को लालच देकर बुलाता है और गलत काम कराता है। इसके बाद परिजन किशोरी को अपने साथ लेकर चले गए। उन्होंने थाने में कोई तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Deepak Murder: कटा सिर मिला पर हजम न हुई पुलिस की थ्योरी, परिजनों ने की CBI जांच की मांग, पढ़ें-कब क्या हुआ
एएसपी प्रीति यादव ने बताया कि स्पा सेंटर संचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। किशोरी के परिजनों ने तहरीर नहीं दी है।
यह भी पढ़ें: Deepak Murder Case: सातवें दिन मिला दीपक का कटा सिर, फहमीद नट गिरफ्तार, पूछताछ में खोले हत्या के बड़े राज